फेमस म्यूजिशियन शंकर महादेवन ने खरीदी MG की सबसे लग्जरी कार, कीमत 70 लाख रुपये

संगीतकार शंकर महादेवन ने MG SELECT की सबसे लग्जरी कार MG M9-The Presidential Limousine खरीदी है. 13 स्पीकर साउंड सिस्टम और 548 किमी रेंज के साथ यह कार लग्जरी और परफॉर्मेंस दोनों में बेमिसाल है.

शंकर महादेवन ने खरीदी 70 लाख की कार.

शंकर महादेवन ने खरीदी 70 लाख की कार.

Shankar Bahadevan Bought New MG M9: फेमस म्यूजिशियन और सिंगर शंकर महादेवन ने अपनी जिंदगी में एक और शानदार चेप्टर जोड़ लिया है. इस बार बात संगीत की नहीं, बल्कि लग्जरी की है. उन्होंने हाल ही में MG SELECT की फ्लैगशिप कार MG M9-The Presidential Limousine खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है. यह कार महादेवन की शख्सियत की तरह ही स्टाइल, क्लास और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल है.

विज्ञापन

शाही अंदाज में तैयार हुई कार

MG M9 को एक चलते-फिरते महल की तरह डिजाइन किया गया है. इसमें मौजूद Presidential Seats 16 तरह से एडजस्ट की जा सकती हैं, जिनमें 8 मसाज मोड्स, हीटिंग और वेंटिलेशन की सुविधा मिलती है. इसके अलावा यॉट-स्टाइल डुअल सनरूफ और कॉग्नैक ब्राउन लेदर इंटीरियर्स हर सफर को शाही एहसास देते हैं. एम्बिएंट लाइटिंग और स्मार्ट आर्मरेस्ट कंट्रोल्स इसके इंटीरियर को और भी खास बनाते हैं.

विज्ञापन

संगीत जैसा साउंड एक्सपीरियंस

शंकर महादेवन के लिए कार का साउंड सिस्टम किसी ऑर्केस्ट्रा से कम नहीं. MG M9 में 13 स्पीकर्स, सबवूफर और एम्प्लीफायर के साथ एक प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है, जो हर सफर को एक निजी संगीत अनुभव में बदल देता है. शंकर महादेवन जैसे कलाकार के लिए यह फीचर वाकई परफेक्ट कहा जा सकता है.

शानदार कलर ऑप्शन

यह लिमोजीन तीन रंगों- पर्ल लस्टर व्हाइट, मेटल ब्लैक और कंक्रीट ग्रे में उपलब्ध है. इसका बोल्ड ट्रेपेजॉइडल ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलैंप्स, वॉटरफॉल-स्टाइल टेललैंप्स और 19-इंच ContiSeal टायर्स इसे एक दमदार और प्रीमियम लुक देते हैं. सड़क पर इसकी मौजूदगी अपने आप में एक बयान है.

विज्ञापन

सेफ्टी और परफॉर्मेंस दोनों में टॉप क्लास

MG M9 न सिर्फ लग्जरी में बल्कि सुरक्षा में भी किसी से कम नहीं है. इसे 7 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, और 5-स्टार EURO NCAP और ANCAP रेटिंग्स मिली हैं. यह कार अल्ट्रा-हाई स्ट्रेंथ स्टील से बनी है, जिससे इसका बॉडी स्ट्रक्चर बेहद मजबूत है.

दमदार और इको-फ्रेंडली परफॉर्मेंस

इस लिमोजीन में 90 kWh की NMC बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 548 किमी की रेंज देती है. यह सिर्फ 30 मिनट में 30% से 80% तक चार्ज हो जाती है. 245 PS की पावर और 350 Nm टॉर्क के साथ इसकी ड्राइविंग उतनी ही स्मूद और दमदार है, जितनी शंकर महादेवन की आवाज.

विज्ञापन

कहां मिलेगी यह लग्जरी कार

MG M9 फिलहाल देश के 13 प्रमुख शहरों में मौजूद 14 सिलेक्टेड एक्सपीरियंस सेंटर्स में उपलब्ध है. यहीं से इसे बुक या एक्सपीरियंस किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ