2025 Tata Sierra SUV: टाटा की आइकॉनिक SUV की वापसी, मिलेगा EV वर्जन, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन

2025 Tata Sierra SUV अगले महीने लॉन्च होगी. टाटा की ये आइकॉनिक कार अब EV, पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस, 3 स्क्रीन लेआउट और ADAS फीचर्स के साथ लौट रही है.

दिग्गज SUV का नया अवतार.

दिग्गज SUV का नया अवतार. (Photo-Youtube)

विज्ञापन

2025 Tata Sierra SUV:  टाटा मोटर्स एक बार फिर भारतीय कार लवर्स के दिलों को जीतने के लिए अपनी मशहूर SUV Tata Sierra को नए अंदाज में पेश करने जा रही है. 90 के दशक में जब यह कार लॉन्च हुई थी, तब इसका डिजाइन और स्टाइलिंग भारतीय बाजार के लिए काफी अनोखा था. अब लगभग तीन दशकों बाद, 2025 का नया Tata Sierra मॉर्डन तकनीक, शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ बाजार में उतरने को तैयार है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे अगले महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी.

कीमत और सेगमेंट

नई Tata Sierra की कीमत 12 लाख से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है. यह SUV टाटा की लाइनअप में Curvv और Harrier के बीच की पोजिशन में होगी. यानी यह उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन वाली SUV चाहते हैं, लेकिन बड़ी और महंगी गाड़ियों की श्रेणी में नहीं जाना चाहते. यह SUV सीधे मिड-साइज SUV सेगमेंट में Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी कारों को टक्कर देगी.

विज्ञापन

इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन

Tata Sierra का सबसे बड़ा आकर्षण इसका पावरट्रेन ऑप्शन होगा. यह SUV पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी. कंपनी 1.5-लीटर के तीन अलग-अलग इंजन दे सकती है नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल (TGDi) और टर्बो डीजल इंजन. खास बात यह है कि TGDi इंजन को आगे चलकर Harrier और Safari में भी शामिल किया जा सकता है. वहीं, Sierra EV वर्जन को ICE (इंजन आधारित) वर्जन से पहले लॉन्च करने की योजना है.

डिजाइन और एक्सटीरियर में नॉस्टैल्जिया और मॉडर्न टच 

2025 Sierra का लुक ऐसा है जो पुराने मॉडल की याद दिलाते हुए भी बेहद आधुनिक दिखता है. इसमें पुराने Sierra की पहचान माने जाने वाले कर्व्ड रियर ग्लास पैनल, चौकोर व्हील आर्च, और हाई सेट बोनट जैसे डिजाइन एलिमेंट्स को रखा गया है. साथ ही इसमें स्प्लिट हेडलैम्प सेटअप, स्लिम DRLs और 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो SUV को एक बोल्ड और प्रीमियम लुक देते हैं.

इंटीरियर और टेक फीचर्स

अंदर से नई Tata Sierra पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक और हाई-टेक SUV लगती है. इसमें लगभग 12.3-इंच की तीन स्क्रीन मिल सकती हैं एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और एक पैसेंजर साइड स्क्रीन. डुअल-टोन डैशबोर्ड, इल्युमिनेटेड टाटा लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरामिक सनरूफ, और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी सुविधाएं इसे प्रीमियम सेगमेंट में अलग पहचान देंगी. सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ESC, 360-डिग्री कैमरा, और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

विज्ञापन

राइवल्स और मार्केट पोजिशनिंग

लंबाई में करीब 4.3 मीटर की यह SUV सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Honda Elevate जैसी कारों को चुनौती देगी. इसके अलावा, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, और MG Astor जैसी SUV भी इसकी कंपेटेटर होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ