मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की बाइक्स के प्रति दीवानगी किसी से नहीं छिपी है। अभिनेता को कारों की तुलना में बाइक्स ज्यादा पसंद हैं। अब उनके बाइक कलेक्शन में एक नए और शानदार मेंबर की एंट्री हुई है। बता दें कि कबीर सिंह फेम ने एक नई डुकाटी स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेज (Ducati Scrambler Desert Sled) बाइक खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बाइक के साथ एक फोटो शेयर की है, जो स्पार्कलिंग ब्लू शेड में बेहद खूबसूरत नज़र आती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक की कीमत 12 लाख रुपये है। टैक्स के बाद इस बाइक की कीमत करीब 14 लाख रुपए तक पहुंच जाती है।

इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर की हालिया तस्वीर पर लाइक और कमेंट्स का सिलसिला शुरू हो गया है। शाहिद ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें वह ब्लैक शर्ट और डेनिम पैंट में पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने हेलमेट, बाइक के दस्ताने भी पहने हुए हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे “स्क्रैम्बलिन अराउन्ड” कैप्शन दिया।

विज्ञापन

कुछ प्रशंसकों ने तो इस बाइक की सवारी करने की इच्छा भी जताई है। एक फैन ने शाहिद को “राइड एन्जॉय, सेफ ड्राइव” की सलाह दी है।

विज्ञापन

Ducati Scrambler Desert Sled मे क्या है खास ?

विज्ञापन

डुकाटी स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड बाइक 2 वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शन में आती है। इस बाइक में 803 सीसी(CC) का बीएस6 (BS6) इंजन आता है। इस बाइक में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ-साथ फ्रंट और रियर दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह बाइक एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। इसमें 13.5 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ