Toyota Hyryder: इंतजार खत्म! अगले सप्ताह लॉन्च हो सकती है ये धासूं SUV, सभी कारों की कर देगी छुट्टी

Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Hyryder: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने हाल ही में भारत में टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Hyryder) से पर्दा हटाया था। अब सूत्रों का कहना है कि कार को अधिकारिक तौर पर इस हफ्ते लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन

कंपनी उसी दिन कार की कीमत का भी खुलासा करेगी। आपको बता दें टोयोटा Hyryder कार में हाइब्रिड इंजन (Hybrid Engien), डिस्क ब्रेक (Disk Break), क्रोम कट एलॉय व्हील्स (Chrome Cut Alloy Wheels) जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

यह एसयूवी कार बाजार में मारुति-सुज़ुकी ब्रेज़ा (Maruti Suzuki Brezza) हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta ), टाटा नेक्सन (Tata Nexon) जैसी SUVs को टक्कर देगी। इस कार को कंपनी ने मारुति-सुजुकी के साथ मिलकर तैयार किया है।

विज्ञापन

कैसा है Toyota Hyryder का इंजन ?

टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder में दो इंजन ऑफर किए जाएंगे। इनसे पहला इंजन 1.5 लीटर का है, जो कि माइल्ड हाइब्रिड (Mild Hybrid) टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित है। यह इंजन 100 बीएचपी (BHP) की पॉवर जनरेट करता है। वहीं, दूसरा ऑप्शन 1.5 लीटर 3 सिलेंडर इंजन है, जो कि 177.6V वोल्ट लीथियम आयन बैटरी (Lithium ion battery) पैक से लैस है। यह इंजन 114 बीएचपी (BHP) की पॉवर जनरेट करता है।

कैसी है कार की सेफ्टी?

इस कार की सेफ्टी की बात करें तो इस कार में आपको EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग (Airbags), रिवर्स
पार्किंग कैमरा (Reverse Parking Camera), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (Vehicals Stability Control), हिल होल्ड सेफ्टी (Hill Hold Safty), हिल डीसेंट कंट्रोल (Hill Descent Control), रियर पार्किंग सेंसर (Rear Parking Sensor), ISOFIX चाइल्ड सीट लौक (Child Seat Lock) जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

कार देती है 27km/l का माइलेज

कार में 5-स्पीड मैनुअल (5-Speed Manual), 6-स्पीड ऑटोमैटिक (6-Speed Automatic) और एक ई-
सीवीटी (E-CVT) यूनिट मिलेगी। हायराइडर एक फ्रंट व्हील ड्राइव कार है। हालांकि, इसमें 5-स्पीड मैनुअल
गियरबॉक्स के साथ AWD वेरिएंट मिलेगा। टोयोटा नियो ड्राइव वेरिएंट (माइल्ड हाइब्रिड) के साथ यह 21.1 kmpl का माइलेज देगी। कंपनी ने दावा किया है कि इस कार का दमदार हाइब्रिड मॉडल 27.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।

विज्ञापन

बुकिंग शुरू

यदि आप भी टोयोटा हायराइडर को घर लाने का मन बना रहे हैं तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस कार को बुक कर सकते हैं। इस कार के लिए कंपनी ने 5 हजार रुपए का बुकिंग अमाउंट तय किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ