Scorpio Classic vs Scorpio-N: अगर आप भी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दोनों गाड़ियों के बीच कंफ्यूज ना हो। यहां जानें महिंद्रा स्कॉर्पियो Classic और Scropio N की कीमत और फीचर्स के बारे में-
कंपनी ने पहले भारतीय बाजार में 2022 Mahindra Scorpio-N लॉन्च की थी, जो SUV का थर्ड-जेनरेशन अवतार है और इसके बाद सेकंड जेनरेशन मॉडल को भी नई लुक के साथ क्लासिक नाम देकर बाजार में उतारा है। इन दोनो कारों को लेकर आपको कंफ्यूज होने की जरुरत नहीं हैं। हमारी इस खबर को पढ़कर आप इन दोनों कारों का फर्क पता कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Skoda Enyaq iV: गर्दा उड़ाने के लिए है तैयार स्कोडा की ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत और रेंज
Scorpio-N vs Classic कीमत
पहले तो आप ये जानिए कि कंपनी कि इन दोनों एसयूवी की शुरुआती कीमत एक सामान ही हैं। इनकी शुरूआती कीमत 11.99 लाख (एक्स शोरुम) है।
कंपनी ने इस Scorpio Classic एसयूवी की शुरुआती कीमत 11.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है और इसे दो वेरिएंट में बिक्री के लिए बाजार में उतारा है – एक बेस ‘क्लासिक एस’ वेरिएंट, और दूसरा ‘क्लासिक एस 11’।
Scorpio-N vs Classic इंजन
Scorpio-N के इंजन की बात करें तो इसमें आपको दो इंजन ऑप्शंस मिलेंगे पहला 2 लीटर का mStallion पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 172 HP पॉवर और 400 NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं इसका दूसरा 2.2 लीटर का mHawk टर्बो डीजल इंजन है। यह इंजन 200 HP का पॉवर और 380 NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम हैं।
Mahindra Scorpio Classic में एक ऑल एल्युमिनियम लाइटवेट GEN-2 mHawk इंजन दिया गया है, और यह इंजन 97 kW 132 पीएस का पॉवर और 300 Nm का टार्क देने में सक्षम है और इसे छह स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स से जोड़ा गया है।
Scorpio-N और Classic फीचर्स
Scorpio-N के फीचर्स की बात करें तो इसमे शॉक अब्जॉर्बर, सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, 12 सोनी के स्पीकर्स, 3D साउंड, इनॉक्स इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 8 इंच के टच स्क्रीन जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
अभी पढ़ें – पेट्रोल की कीमतों से मुक्ति के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पर जोर दे रही है भारत सरकार, गडकरी ने कही ये बात
Mahindra Scorpio Classic में एक बड़े 9-इंच टचस्क्रीन के साथ-साथ ड्यूल-टोन ब्लैक थीम दी है। इस स्कॉर्पियो क्लासिक में ऑडियो नियंत्रण के साथ लेदर से लिपटे स्टीयरिंग व्हील, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पार्ट एनालॉग इंस्ट्रमेंट क्लस्टर को भी शामिल किया गया हैं।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
19 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
23 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines