News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Scooter Riding Tips in heavy Rain: बारिश का मौसम है, और ऐसे में गर्मी से तो राहत मिलती ही है साथ ही कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो सड़कों की खराव हालत तो आपको पता ही है। जलभराव के चलते दुर्घटना होने की संभावना अधिक हो जाती है। बारिश और सड़क पर पर Oil के चलते फिसलन बढ़ जाती है जिसकी वजह से एक्सीडेंट होने के चांस ज्यादा हो जाते हैं। बारिश के समय स्कूटर ज्यादा स्लिप होते हैं…कारण कई होते हैं लेकिन छोटे व्हील्स एक बड़ा कारण है। बारिश में सेफ राइड कैसे करें? इस बारे में कुछ एक्सपर्ट टिप्स यहां हम आपको बता रहे हैं …
अक्सर देखने में आता है कि स्कूटर चलाते समय लोग हाफ फेस हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमेशा फुलफेस हेलमेट ही पहनना चाहिए। क्योंकि ये ज्यादा सेफ होते हैं और एक्सीडेंट के दौरान आपके सिर और फेस को सुरक्षा मिलती है। बिना हेलमेट के गाड़ी कभी राइड ना करें।
अगर आपके स्कूटर में अभी तक घिसे हुए और पुराने टायर्स लगे हैं तो अब उन्हें तुरंत बदल लें। क्योंकि बारिश में सबसे ज्यादा ऐसे ही टायर्स एक्सीडेंट का कारण बनते हैं। ना तो इनमे ग्रिप होती है और ना ही ब्रेक लगते हैं।
स्कूटर चलते समय बारिश का मजा लें, लेकिन रफ़्तार का भी ध्यान रखे। ओवर स्पीड तो दूर की बात है … बारिश में अगर थोड़ी ज्याद स्पीड रखी तो भी यह खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए बारिश में स्पीड कम रखें। 40kmpl के भीतर ही राइड करें।
बारिश के मौसम में अचानक ब्रेक लगाने से बचें, इसलिए पहले तो आपकी स्पीड का हो और अगर ब्रेक लगाना भी पड़े तो स्कूटर को स्लो करके साइड में स्कूटर रोकें। एक और बात ये है कि एक साथ आगे और पीछे के ब्रेक लीवर को दबाएं. ऐसा करने से बाइक स्लिप नहीं होगी।
बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर जाता है, जिसे पता नहीं चल पाता कि रास्ता साफ़ है या नहीं। इसलिए कोशिश करें कि ऐसे किसी भी रास्तें में जाएं जहां पानी भरा हो। इतना ही नहींसड़क पर ही चलें किसी कच्चे रास्तों पर जाने से बचें।
यह भी पढ़ें: 50 लाख में Toyota Fortuner और Legender के नए वेरिएंट्स हुए लॉन्च, इस खास टेक्नोलॉजी को किया शामिल
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।