---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдСрдЯреЛ angle-right

50 рд▓рд╛рдЦ рдореЗрдВ Toyota Fortuner рдФрд░ Legender рдХреЗ рдирдП рд╡реЗрд░рд┐рдПрдВрдЯреНрд╕ рд╣реБрдП рд▓реЙрдиреНрдЪ, рдЗрд╕ рдЦрд╛рд╕ рдЯреЗрдХреНрдиреЛрд▓реЙрдЬреА рдХреЛ рдХрд┐рдпрд╛ рд╢рд╛рдорд┐рд▓

рднрд╛рд░рддреАрдп рдХрд╛рд░ рдмрд╛рдЬрд╛рд░ рдореЗрдВ рдЯреЛрдпреЛрдЯрд╛ рдиреЗ Fortuner рдФрд░ Legender рдХреЗ рдирдП рд╡реЗрд░рд┐рдПрдВрдЯ рдкреЗрд╢ рдХрд░ рджрд┐рдП рд╣реИрдВред рдХрдВрдкрдиреА рдХрд╛ рджрд╛рд╡рд╛ рд╣реИ рдХрд┐ рдпреЗ рджреЛрдиреЛрдВ рд╣реА рдЧрд╛реЬрд┐рдпрд╛рдВ рдмреЭрд┐рдпрд╛ рдорд╛рдЗрд▓реЗрдЬ рдХреЗ рд╕рд╛рде рдкреНрд░рджреВрд╖рдг рдирд╣реАрдВ рдХрд░реЗрдВрдЧреА, рдХреНрдпреЛрдВрдХрд┐ рдЗрди рджреЛрдиреЛрдВ рдореЗрдВ 48V рдЯреЗрдХреНрдиреЛрд▓реЙрдЬреА рдХреЛ рд╢рд╛рдорд┐рд▓ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЖрдЗрдпреЗ рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдФрд░ рдХреНрдпрд╛ рдЦрд╛рд╕ рдФрд░ рдирдпрд╛ рджреЗрдЦрдиреЗ рдХреЛ рдорд┐рд▓реЗрдЧрд╛ред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

टोयोटा ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी, Fortuner और Legender के नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए है। ये दोनों ही SUV बेहद दमदार और ताकतवर इंजन के साथ आती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि टोयोटा की कुल बिक्री में इन दोनों ही गाड़ियों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। अगर आप भी इन दोनों गाड़ियों को खरीदने में रूचि रखते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि टोयोटा ने इन दोनों में क्या कुछ नया और खास दिया है और साथ ही आपको इनकी कीमत के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

कितनी है कीमत ?

---विज्ञापन---

सबसे पहले बात करते हैं कीमत कि तो Toyota Fortuner Neo Drive 48V की कीमत 44.72 लाख रुपये (एक्स शोरूम)रखी गई है। जबकि Toyota Legender Neo Drive 48V की कीमत 50.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इन दोनों मॉडलों की कीमत काफी ज्यादा है। ये दोनों D और D प्लस सेगमेंट में आती हैं। अब ऐसे में इनका सीधा मुकाबला Skoda Kodiaq, MG Gloster और Volkswagen Tiguan से होगा। देखा जाये तो ये सभी SUV काफी दमदार और एडवांस्ड फीचर्स से लैस हैं। लेकिन अब ये देखना काफी मजेदार होगा की ग्राहकों को कौन सी गाड़ी पसंद आती है।

---विज्ञापन---

इंजन और माइलेज

टोयोटा का दावा है कि ये दोनों ही गाड़ियां दमदार इंजन के साथ होने के साथ बेहतर माइलेज  भी ऑफर करती हैं। इनमें 2.8 लीटर का, चार सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, इसके अलवा इसमें लिथियम आयन बैटरी और स्टार्टर जेनरेटर है। यह हाइब्रिड असिस्ट कम रफ़्तार पर बैटरी पर चलेगी, जिसकी वजह से माइलेज बेहतर होगी और रनिंग कॉस्ट भी का होगा जिससे एसयूवी की माइलेज में बढ़ोतरी हो जाएगी।

---विज्ञापन---

लेकिन माइलेज के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। अब दोनों ही गाडियां डीजल इंजन में आती हैं इसलिए प्रदूषण को कम करने के लिए इनमें 48V टेक्नोलॉजी को  शामिल किया है। आपको बता दें कि यही टेक्नोलॉजी पेट्रोल कारों में दी जाती है।

टॉप फीचर्स

---विज्ञापन---

टोयोटा Fortuner और Legender के फीचर्स की बात के तो इनमें सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम , ब्रेक अस्सिट, EBD, ट्रेक्शन कंट्रोल, प्री-टेंशनर, फोर्स लिमिटर, स्पीड ऑटो लॉक, सीट बेल्ट और हिल असिस्ट जैसे दमदार फीचर्स दिए गये हैं। टोयोटा की दोनों ही गाड़ियां भरोसेमंद हैं और ग्राहकों का इन पर अटूट भरोसा है।

Grade
Ex. Showroom Price (INR Rs.)
Legender Neo Drive 48V
50,09,000
Fortuner Neo Drive 48V
44,72,000

यह भी पढ़ें: Tata Harrier EV कल होगी लॉन्च! कीमत से लेकर रेंज का हुआ खुलासा

---विज्ञापन---

First published on: Jun 02, 2025 02:19 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola