Winter Driving Car AC Temperature: अक्सर लोग अपनी कार के हीटर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ा लेते हैं, ताकि ठंड से बचा जा सके. लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं कि ज्यादा गर्म हवा ड्राइविंग और सेहत दोनों के लिए हानिकारक हो सकती है. इसलिए सही कार का टेंपरेचर रखना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं, सर्दियों में कार में हीटर और एसी का आदर्श तापमान क्या होना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
कार AC का तापमान कितना रखना सही?
सर्दियों में कार के अंदर हीटर का तापमान बाहर के तापमान से बहुत ज्यादा अलग नहीं होना चाहिए. आदर्श रूप से केबिन का टेंपरेचर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना चाहिए. इससे ड्राइविंग सुरक्षित रहती है और शरीर भी ज्यादा गर्म या ठंडा महसूस नहीं करता.
लंबी ड्राइव के लिए टेंपरेचर सेटिंग
अगर आप लंबी ड्राइव पर जा रहे हैं, तो केबिन टेंपरेचर को 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें. ज्यादा गर्मी से सुस्ती आती है, एकाग्रता कम होती है और स्कीन, आंखें व नाक ड्राई होने लगती हैं. कार में घुसते ही भारी कपड़े उतार दें और फिर हीटर का टेंपरेचर सेट करें.
हीटर के फायदे और नुकसान
हीटर या ब्लोअर ज्यादा समय तक चलाने से कार के अंदर की हवा ड्राई हो जाती है. इससे शरीर की नमी कम हो जाती है और आंखों व नाक में परेशानी हो सकती है. इसलिए गर्मी का संतुलित स्तर रखना जरूरी है. इसके अलावा, हल्का गर्म वातावरण ड्राइविंग के लिए भी बेहतर होता है क्योंकि ध्यान और रिफ्लेक्स तेज रहते हैं.
सर्दियों में कार की सेफ्टी
सर्दियों में सिर्फ खुद को ही नहीं, बल्कि अपनी कार का भी ध्यान रखना जरूरी है. बैटरी की परफॉर्मेंस ठंड में लगभग 50 फीसदी कम हो सकती है. इसलिए एंटीफ्रीज और कूलेंट लेवल सही रखें. टायर प्रेशर, ब्रेक फ्लूइड, लाइट्स और फॉगलैंप की जांच समय-समय पर करें. विंडशील्ड वाइपर और वॉशर फ्लूइड भी सही बैलेंस में होना चाहिए.
हीटर और डिफॉगर की जांच
कार का फ्रंट और रियर डिफॉगर, एसी और हीटर सही ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं, इसे चेक करना बहुत जरूरी है. सही हीटर सेटिंग और उपकरणों की जांच से ड्राइविंग सुरक्षित और आरामदायक रहती है.
सर्दियों में कार में हीटर का सही तापमान रखना और समय-समय पर वाहन की जांच करना बेहद जरूरी है. इससे ना सिर्फ आपकी ड्राइविंग सुरक्षित रहती है, बल्कि सेहत पर भी कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता.
ये भी पढ़ें- दमघोंटू हवा से घर में बचाएंगे ये 15 हजार से कम के Air Purifier, यहां है 7 ऑप्शन
संबंधित खबरें
जल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
39 mins agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
16 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
18 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
20 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
21 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
23 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines