Royal Enfield ने किया सपना पूरा, बना डाली यह सस्ती हॉलीवुड स्टाइल बाइक

Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650

विज्ञापन

Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड की बाजार में धांसू रेट्रो लुक बाइक आती हैं। इसी सेगमेंट में कंपनी ने एक नई बाइक तैयार की है। इस हॉलीवुड स्टाइल बाइक का नाम Shotgun 650 रखा गया है। डैशिंग लुक्स के साथ इस बाइक में पावरफुल इंजन मिलता है।

648 cc का पेट्रोल इंजन

Royal Enfield Shotgun 650 में 648 cc का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह पैरेलल ट्विन इंजन है, जो सड़क पर हाई पावर मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक सड़क पर 47 bhp की पावर और 52 Nm का टॉर्क देगी सोशल मीडिया पर इस बाइक की फोटो वायरल हो रही हैं।

Advertisment
Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650

यह होगी इस बाइक की कीमत 

कंपनी ने अभी अपनी इस बाइक की लॉन्च डेट, डिलीवरी टाइम और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह धाकड़ बाइक शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल इस बाइक की अभी टेस्टिंग चल रही है। इसमें ट्यूबलेस टायर मिलेंगे।

फ्यूचरिस्टिक लुक्स और लंबा व्हीलबेस 

Royal Enfield Shotgun 650 बाजार में कंपनी की मौजूद Interceptor और Continental GT के मुकाबला अधिक एडवांस और फ्यूचरिस्टिक लुक्स में आएगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस बाइक के पावरट्रेन का खुलासा नहीं किया है। इसमें लंबा व्हीलबेस मिलेगा।

विज्ञापन
Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650

फ्रंट टायर में USD टेलिस्कोपिक फ्रोक

इसमें substantial लुकिंग हेडलाइट क्लैंप दिए गए हैं। इसमें गोल LED हेडलाइट मिलती है। Royal Enfield Shotgun 650 में स्टाइलिश हेडलाइट मिलती हैं। बाइक में राउंट इंडिकेट और टेल लाइट दी गई हैं। बाइक में फ्रंट में USD टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में ट्विन शॉक सेटअप सस्पेंशन लगे हुए हैं।

विज्ञापन

19 इंच के अलॉय व्हील

बाइक में धांसू इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्विचगियर और अन्य दमदार फीचर्स मिलते हैं। रॉयल एनफील्ड की शॉटगन 650 में अट्रैक्टिव 19 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसके बॉडी पैनल पर ब्लैक फिनिश है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस मिलता है। अनुमान है कि यह बाइक मई 2024 में लॉन्च होगी।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ