Royal Enfield Scram 411 भारत में बंद हो गई है। इस बाइक को बंद करने के पीछे नई Scram 440 लॉन्च होना माना जा रहा है। आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने Scram 411 को पहली बार मार्च 2022 में लॉन्च किया था। कम्पनी ने इस बाइक को अपनी भारतीय वेबसाइट से भी हटा दिया है। वहीं इसके लिए डीलरों ने अब बुकिंग भी लेना बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कि Royal Enfield Scram 411 के फीचर्स के बारे में..
Royal Enfield Scram 411: इंजन और पावर
Royal Enfield Scram 411 में 411cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया जो 24.3 bhp की पावर और 32 Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसके मोटर को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था। इस बाइक में फीचर्स अच्छे देखनेको मिलते हैं। बाइक में डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया था, जबकि ट्रिपर नेविगेशन स्क्रीन एक ऑप्शन के रूप में दिया गया था।
Scram 411 की जगह ये Scram 440 ने ली जगह
Scram 411 अब भारत में बंद हो चुकी है लेकिन उसकी जगह नई Scram 440 ने जगह ले ली है। इस बाइक की कीमत 2.08 लाख रुपये से शुरू होती है। Scram 440 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें Trail और Force हैं। इसके ट्रेल वेरिएंट में स्पोक व्हील और ट्यूब टायर दिया गया है, जबकि फोर्स वैरिएंट में एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहक इस बाइक को 5 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 का सीधा मुकाबला Yezdi Scrambler और Triumph Scrambler 400X से होगा।
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए बाइक में 443cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 25.4 PS की पावर और 34 Nm का टॉर्क देता है। पावर और टॉर्क पहले से ज्यादा है। साथ ही इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है जबकि पिछले मॉडल में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel बाइक में सिर्फ 15% खर्च होगा पेट्रोल, इतनी है कीमत
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
8 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
10 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines