हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

EV बाइक लॉन्च करने की तैयारी में Royal Enfield, सामने आया यह 'कोडनेम'

विज्ञापन

Royal Enfield: इंडियन मोटरसाइकिल मार्केट में रॉयल एनफील्ड अपनी अलग ही धाक रखता है। बदलते जमाने में जब इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की डिमांड बढ़ी है तो अब कंपनी ईवी बाइक पेश करने की तैयारी की है। हाल ही में पता चला है कि कंपनी ने अपनी ईवी बाइक के लिए इन-हाउस कोडनेम ‘L1A’ रखा है।

पहले मार्केट में पेश होगा प्रोटोटाइप 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Royal Enfield स्पेनिश इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप स्टार्क मोटरसाइकिल के सहयोग से दो ईवी बाइक पर काम कर रही है। इसी साल इसका प्रोटोटाइप कंपनी लोगों के सामने पेश कर सकता है। फिलहाल कंपनी ने इपनी ईवी बाइक के बारे में किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि साल 2024 के अंत तक यह बाइक बाजार में उपलब्ध होगी।

और पढ़िए – Hyundai की सबसे सस्ती SUV पेश, नाम होगा Exter, जानें फुल डिटेल 

Royal Enfield ev

तमिलनाडु में नई फैक्ट्री लगा रही कंपनी 

जानकारी के मुताबिक रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तमिलनाडु में नई फैक्ट्री लगा रही है। इसके लिए चेय्यर इलको में 60 एकड़ जमीन ली गई है। कंपनी द्वारा इस प्रोजेक्ट पर करीब 1,500 करोड़ रुपये निवेश करने का अनुमान है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें