Royal Enfield बाइक की Sale हो रही 'दनादन', जानें कौन सी बाइक सबसे ज्यादा बिक रही?

Royal Enfield Hunter 350 शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें 349.34 cc का पावरफुल इंजन है, जो 36.2 kmpl की माइलेज देता है। बाइक में डिजिटल डिस्प्ले और ओडोमीटर दिया गया है।

Royal Enfield Hunter 350

Royal enfield 350 cc high sale bikes: टू व्हीलर सेगमेंट में Royal enfield का नाम ही काफी है। लोग कंपनी की बॉक्सी लुक और हाई पावर मोटरसाइकिलों को काफी पसंद करते हैं। कंपनी की 350 सीसी इंजन पावर की बाइक्स सबसे ज्यादा बिक रही हैं।

विज्ञापन

कंपनी का दावा है कि अप्रैल 2024 में उसने कुल 81,870 मोटरसाइकिलें बेची हैं। जबकि अप्रैल 2023 में यह संख्या 73,136 थी। कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार बाजार में उसकी 350 सीसी वाली Royal enfield hunter, classic 350 और bullet 350 की सबसे ज्यादा डिमांड है। आइए आपको इन बाइक्स के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Royal Enfield Hunter 350 शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें 349.34 cc का पावरफुल इंजन है, जो 36.2 kmpl की माइलेज देता है। बाइक में डिजिटल डिस्प्ले और ओडोमीटर दिया गया है। यह बाइक 27 Nm का पीक टॉर्क देती है, जो इसे पहाड़ों पर हाई पिकअप जनरेट करने में मदद करता है। बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक है।

विज्ञापन

Royal Enfield 350cc bikes, bikes under 2 lakhs,  Royal Enfield Classic 350  

Royal Enfield Classic 350 शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। क्लासिक में 349 cc का इंजन है, जो 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। बाइक में डिस्क ब्रेक की सेफ्टी मिलती है। कंपनी की यह धाकड़ बाइक 15 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।

विज्ञापन

Royal Enfield Bullet 350 three new colour

Royal Enfield Bullet 350 शुरुआती कीमत 1.73 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 18 इंच के टायर साइज मिलते हैं, इसमें स्पॉक व्हील आते हैं। बाइक में 349 cc का इंजन दिया गया है, जो सड़क पर 20.4 PS की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक का वजन 195 kg है। इसमें तीन वेरिएंट आते हैं और आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फ्रोक सस्पेंशन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ