हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

करें अपना सपना पूरा, महज 5000 प्रतिमाह पर घर ले जाएं Royal Enfield, 40 की देती है माइलेज

विज्ञापन
फाइल फोटो

Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड को शान की सवारी कहते हैं। इसे खरीदना हर किसी का सपना होता है। कंपनी की 350 सीसी इंजन मोटरसाइकिलों की सबसे अधिक डिमांड है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक धाकड़ बाइक है Royal Enfield Hunter 350. आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

इस दमदार बाइक में 349.34 cc का बड़ा इंजन

इस दमदार बाइक में 349.34 cc का बड़ा इंजन दिया गया है। यह बाइक 20.4 PS की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें जानदार एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह बाइक 1,49,900 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

ये भी पढ़ेंः आ गई Tata Punch Cng, 25 की माइलेज और 150 लीटर का बूट स्पेस, अब Brezza और Exter का क्या होगा?

विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रेट्रो-स्टाइल बाइक है

बाइक का टॉप वेरिएंट 1,74,655 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस जबरदस्त बाइक में फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। राइडर सेफ्टी के लिए इसमें ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रेट्रो-स्टाइल बाइक है, इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है।

Royal Enfield Hunter 350 का बाजार में तीन वेरिएंट

बाइक में ट्रिपर पॉड, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, दो ट्रिप मीटर और मेंटेनेंस इंडिकेटर के साथ एक छोटा डिजिटल इनसेट भी मिलता है। Royal Enfield Hunter 350 का बाजार में तीन वेरिएंट (Black & Silver), Dapper (Grey, Ash & White) और Rebel (Red, Black & Blue) आता है। बाइक में यूएसबी पोर्ट, 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।

विज्ञापन

फाइल फोटो

 

बाइक में 17 इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील

इस घांसू बाइक 20.1 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। Royal Enfield Hunter 350 सिटी में 40.19 kmpl की माइलेज और हाईवे पर 35.97 kmpl की माइलेज देती है। बाइक में टेलीस्कोपिक फोर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। बाइक में 17 इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक में डुअल चैनल ABS सिस्टम दिया गया है। बाजार में यह बाइक Honda CB350RS और Jawa 42 2.1 से मुकाबला करती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः लॉन्च होते ही छा गई Maruti की यह दो धांसू SUV, जानें कितनी है वेटिंग?

महज 17000 रुपये देकर खरीदें

महज 17000 हजार रुपये देकर आप इस बाइक को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको तीन साल के लिए सिर्फ 9.7 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 5,027 रुपये किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी रॉयल एन्फील्ड डीलरशिप पर जाना होगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola