सस्ती कार में भी मिलेगा Sunroof! यहां देखें देश की सबसे बजट सनरूफ वाली कारों की लिस्ट

अगर आप कम बजट में सनरूफ वाली कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब यह आसान हो गया है. 7 रुपय लाख के आसपास कई शानदार कारें मिल रही हैं, जिनमें प्रीमियम फीचर्स और स्टाइल दोनों शामिल हैं. जानिए कौन-कौन सी कारें इस लिस्ट में हैं.

Sunroof cars
1 / 9
budget sunroof cars 2026

अब सनरूफ वाली कार खरीदना सिर्फ लग्जरी नहीं रहा, बल्कि बजट में भी यह फीचर आसानी से मिलने लगा है. अगर आप कम कीमत में स्टाइलिश और फीचर-लोडेड कार लेना चाहते हैं, तो मार्केट में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. 7 रुपये लाख के आसपास से शुरू होने वाली ये कारें न सिर्फ शानदार लुक देती हैं, बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी खास बना देती हैं.

विज्ञापन

Hyundai i20

Hyundai i202 / 9

Hyundai i20 इस समय भारत की सबसे किफायती सनरूफ वाली कारों में से एक है. Magna वेरिएंट से इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6.99 लाख (एक्स-शोरूम) है. 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ यह मैनुअल और CVT दोनों ऑप्शन में आती है. प्रीमियम डिजाइन, अच्छा केबिन स्पेस और मॉडर्न फीचर्स इसे डेली यूज के लिए बढ़िया विकल्प बनाते हैं.

विज्ञापन

Hyundai i20 के एडवांस फीचर्स

Hyundai i20 के एडवांस फीचर्स3 / 9

इस कार में वॉइस कमांड के जरिए सनरूफ कंट्रोल करने की सुविधा भी दी गई है. N Line वेरिएंट में ज्यादा पावरफुल टर्बो इंजन मिलता है, जिसकी कीमत ₹9.22 लाख से शुरू होती है. 6 एयरबैग, बड़ा टचस्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर इसे फैमिली और युवाओं दोनों के लिए आकर्षक बनाते हैं.

Tata Punch

Tata Punch4 / 9

Tata Punch माइक्रो SUV सेगमेंट की लोकप्रिय कार है. इसके Pure+ S वेरिएंट से सनरूफ का विकल्प मिलता है और कीमत करीब ₹7.34 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. 1.2 लीटर पेट्रोल और CNG इंजन के साथ यह मैनुअल और AMT गियरबॉक्स में उपलब्ध है. इसकी मजबूत बॉडी और हाई ग्राउंड क्लियरेंस इसे हर तरह की सड़क के लिए उपयुक्त बनाते हैं.

विज्ञापन

Tata Punch के टॉप फीचर्स

Tata Punch के टॉप फीचर्स5 / 9

टॉप वेरिएंट में वॉइस असिस्टेड सनरूफ, बड़ा 10.25-इंच डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे फैमिली के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है. स्टाइल और सेफ्टी का अच्छा संतुलन इसमें देखने को मिलता है.

Tata Altroz

Tata Altroz6 / 9

Tata Altroz भी अब सनरूफ के साथ उपलब्ध है. Pure S वेरिएंट से इसकी शुरुआत होती है, जिसकी कीमत लगभग ₹7.36 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसमें पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. शानदार राइड क्वालिटी और 5-स्टार सेफ्टी इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं.

विज्ञापन

Altroz के खास फीचर्स

Altroz के खास फीचर्स7 / 9

Altroz में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, प्रीमियम इंटीरियर और अच्छा केबिन स्पेस मिलता है. इसका डीजल वेरिएंट भी सनरूफ के साथ उपलब्ध है, जो इसे और खास बनाता है. यह उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो सेफ्टी और कम्फर्ट दोनों चाहते हैं.

Kia Sonet

Kia Sonet8 / 9

Kia Sonet एक स्टाइलिश और फीचर-लोडेड सब-कॉम्पैक्ट SUV है. इसके HTE(O) वेरिएंट से सनरूफ मिलता है और शुरुआती कीमत करीब ₹7.70 लाख है. इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं. शानदार डिजाइन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के कारण यह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.

विज्ञापन

Kia Sonet के फीचर्स

Kia Sonet के फीचर्स9 / 9

इस SUV में प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है. सनरूफ के साथ यह कार न सिर्फ दिखने में आकर्षक है, बल्कि हर तरह की जरूरत को भी पूरा करती है. बजट में स्टाइल और फीचर्स चाहने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन