हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Royal Enfield Hunter 350 का जलवा, 5 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार, यूथ की बनी फेवरेट बाइक

Royal Enfield Hunter 350 ने बिक्री के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। अब, इस बाइक में देश में 5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन

Royal Enfield Hunter 350: जब से भारत में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 आई है तब से यह ग्राहकों की फेवरेट बनी हुई है। हंटर 350 कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है। हर महीने इसकी बिक्री जमकर होती है।  अब, इस बाइक में देश में 5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है जो एक बड़ी उपलब्धि है। 1.49 लाख रुपये की कीमत में  हंटर 350 को लॉन्च किया गया था। कंपनी के मुताबिक पहले साल में हंटर की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकी थी और अन्य 1 लाख केवल 5 महीनों में बेची गईं। इस बाइक को 2025 में 5 लाख बिक्री बाजार को पार करने में 2.5 साल से अधिक का समय लगा।

कीमत और रेंज

इस समय Hunter 350 की एक्स-शो रूम कीमत 1.50 लाख रुपये से लेकर 1.75 लाख रुपये तक जाती है। यह रेट्रो, मेट्रो रिबेल और मेट्रो वेरिएंट में उपलब्ध है। अपने क्लासिक स्लीक कॉम्पैक्ट डिजाइन, फीचर्स और माइलेज और के दम पर इसने यूथ के दिलों में अपनी जगह बना ली। इस बाइक को लोग डेली यूज के तौर पर इस्तेमाल करने लगे हैं। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 8 कलर ऑप्शन मिलते हैं, इसमें ब्लैक कलर, ब्लू, ग्रीन, रेड, व्हाइट, ग्रेस रेबल ब्लैक और ऑरेंज कलर शामिल हैं।

विज्ञापन

फाइल फोटो

इंजन और पावर

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में पावरफुल 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, SOHC इंजन मिलता है जो 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसमें फ्यूल टैंक कैपेसिटी 13-लीटर है। ARAI के मुताबिक यह बाइक 36.22 kmpl  की माइलेज ऑफर करती है। यह बाइक एंट्री-लेवल मिडिलवेट बाइक J-सीरीज आर्किटेक्चर पर बेस्ड है।

विज्ञापन

हंटर 350 के सभी वेरिएंट ट्यूबलेस टायर और ब्लैक अलॉय व्हील से लैस हैं। इस बाइक बाइक की लंबाई 2,055mm, चौड़ाई 800mm, ऊंचाई 1,055mm, व्हीलबेस 1,370mm है। ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। डेली यूज के साथ हाइवे पर भी यह बाइक जमकर चलती है। ज्यादा देर राइड करने के बाद भी आपको थकान नहीं होती।

यह भी पढ़ें: Skoda Kylaq: क्या यह बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV है? बुक करने से पहले जरूर जानें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola