हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Royal Enfield Himalayan 440: एनफील्ड ने लॉन्च की अपनी सस्ती Himalayan बाइक, सिर्फ इतनी है कीमत

Royal Enfield ने पुराने Himalayan 411 के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज दिया है. कंपनी ने नई Himalayan 440 लॉन्च कर दी है, जो Himalayan 450 से सस्ती है. जानिए कीमत, फीचर्स और बुकिंग की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan 440 लॉन्च हो गई है. (Image Credit-Royal Enfield )

भारत में एडवेंचर और ऑफ रोड बाइक्स की बात होतो रॉयल एनफील्ड हिमालयन का नाम सबस पहले लिया जाता है. अब इस बाइक के पुराने फैंस के लिए कंपनी ने एक खास मॉडल बाजार में उतरा है. रॉयल एनफील्ड ने नई Himalayan 440 लॉन्च कर दी है. खास बात ये है कि बाइक मौजूदा हिमालय के साथ ही बिकेगी. कंपनी ने इसका डिजाइन पुराने Himalayan 411 को पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. वहीं कीमत के मामले में भी इसे Himalayan 450 से सस्ता रखा गया है.

Himalayan 440 में क्या है खास?

रॉयल एनफील्ड ने Himalayan 440 को ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो Himalayan 411 के पुराने डिजाइन को पसंद करते थे और Himalayan 450 के मुकाबले सस्ता ऑप्शन चाहते हैं. बाइक में कंपनी 24.4 HP की पावर और 34 Nm का टॉर्क देने वाला इंजन लगाया है. इसके साथ 6 स्पीड गियबॉक्स मिलता है.

Scram 440 से मिलते हैं कई पार्ट्स

Himalayan 440 में इस्तेमाल हुआ इंजन Royal Enfield Scram 440 से लिया गया है. बाइक के डिजाइन में भी Scram 440 की झलक देखने को मिलती है. हालांकि, दोनों बाइक्स को अलग पहचान देने के लिए कंपनी ने Himalayan 440 में अलग कलर, व्हील और सस्पेंशन सेटअप दिया है.

विज्ञापन
Image Credit- Royal Enfield

15 लीटर का फ्यूल टैंक

Himalayan 440 में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. बाइक में आगे 300 mm और पीछे 240 mm का डिस्क ब्रेक मिलता है. सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है. खास बात यह है कि राइडर जरूरत पड़ने पर रियर ABS को बंद भी कर सकता है, जो ऑफ-रोड राइडिंग के दौरान काम आ सकता है.

नया ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

रॉयल एनफील्ड ने Himalayan 440 में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है. यह ट्विन-पॉड लेआउट के साथ आता है. लेफ्ट में स्पीडोमीटर दिया गया है, जबकि राइट में ट्रिपर मिलता है. ट्रिपर पर Google Maps से पावर्ड नेविगेशन की सुविधा मिलती है. इसके अलावा बाइक में LED हेडलाइट भी दी गई है.

विज्ञापन

तीन कलर ऑप्शन में आएगी बाइक

Himalayan 440 को Scram 440 से अलग रखने के लिए कंपनी ने इसमें अलग कलर ऑप्शन दिए हैं. ग्राहक इस बाइक को Mustang Brown, Nela White और Sela Black रंग में खरीद सकते हैं. इन रंगों के साथ बाइक का रेट्रो और एडवेंचर लुक और ज्यादा उभरकर सामने आता है.

कितनी है कीमत?

Royal Enfield Himalayan 440 की एक्स-शोरूम कीमत चेन्नई में 2.29 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है. ग्राहक Himalayan 440 को रॉयल एनफील्ड की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम के जरिए बुक कर सकते हैं. इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नई Maruti Suzuki Baleno आज होगी लॉन्च, ADAS से CNG-AMT तक मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Royal Enfield

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola