Guerrilla 450 Waiting Period: हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने अपनी पावरफुल बाइक Guerrilla 450 को भारत में पेश किया है और इसकी कीमत जिसकी 2.39 लाख रुपये से शुरू होती है। मार्केट में लॉन्च होते ही इस बाइक ने लोगों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। बाइक की बुकिंग्स पहले से ही शुरू की जा चुकी है। ग्राहक 10,000 रुपये की टोकन राशि देकर डीलर्स के पास जाकर इस बाइक को बूट कर सकते हैं। लेकिन बुक करने से पहले आपको यह भी पता होना जरूरी है कि नई Guerrilla 450 पर इस समय कितनी वेटिंग चल रही है।
नई Guerrilla 450 पर कितना वेटिंग पीरियड?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप आज नई Guerrilla 450 को बुक करते है तो आपको इस बाइक की डिलीवरी के लिए लिए लंबा इन्तजार करना पड़ेगा। पुणे में अगर आज इस बाइक को बुक करते है तो आपको इसकी डिलीवरी के लिए 20 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई शहरों में इस बाइक पर 45 दिनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली में इस बाइक की डिलीवरी के लिए 50 दिनों लंबा इंतजार करना पड़ेगा। आइये जानते हैं बाइक के फीचर्स और इंजन के बारे में..
Royal Enfield Guerrilla 450: कीमत और वेरिएंट
| वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम कीमत, चेन्नई) |
| Analogue | 2.39 लाख रुपये |
| Dash | 2.49 लाख रुपये |
| Flash | 2.54लाख रुपये |
डिजाइन, फीचर्स और कलर ऑप्शन
नई Guerrilla 450 को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि आप इसे डेली यूज़ से लेकर लंबी दूरी पर आसानी से ले जा सकते हैं। इस बाइक का वजन 185 किलोग्राम है। इसमें 17 इंच के टायर्स लगे है जो ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर भी बढ़िया परफॉरमेंस ऑफर कर सकते हैं। बाइक में लगी राउंड LED हेडलाइट की वजह से यह काफी क्लासिक लगती है।
इस बाइक में TFT डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है, इसमें नेविगेशन फीचर भी मिलताहै। इसके कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ फीचर दिया है। मीटर में गियर शिफ्ट इंडिकेटर की भी सुविधा मिल रही है। इसमें 11 लीटर पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसमें एक लंबी सिंगल सीट दी गई है।
इंजन और पावर
| इंजन | 452cc, सिंगल सिलेंडर |
| पावर | 40PS |
| टॉर्क | 40NM |
| गियरबॉक्स | 6 स्पीड |
बढ़िया सेफ्टी फीचर्स
इस बाइक में Dual Channel एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा दी गई है। इसके फ्रंट व्हील में 310mm हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक और रियर में 270mm वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिया है। एक दम से ब्रेक लगाने यह बाइक ना ही स्लिप होगी और ना ही गिरेगी।
Triumph Speed 400 को देगी कड़ी टक्कर
नई Guerrilla 450 का सीधा मुकाबला ट्रायम्फ स्पीड 400 में398cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 40 PS की पावर और 37.5NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।इसमें स्लीपर असिस्ट क्लच भी मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल डिस्क ब्रेक,डुअल चैनल एबीएस और इंजन इमोबलाइजर को शामिल है। बाइक में 17 इंच के रेडियल टायर्स मिलते हैं। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 2.34 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: पहली बार नई Maruti Dzire में मिलेगा Hyundai Creta वाला ये खास फीचर
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines