पहली बार नई Maruti Dzire में मिलेगा Hyundai Creta वाला ये खास फीचर, बढ़ेगी सेफ्टी और मिलेगी फुल माइलेज

Next Gen Maruti Dzire: न्यू-जनरेशन मारुति डिजायर में परफॉरमेंस के लिए Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा, यही इंजन नई स्विफ्ट को भी पावर देता है। लेकिन डिजायर के लिए इस इंजन को थोड़ा अपडेट किया जायेगा। नए मॉडल में ADAS और हाइब्रिड की सुविधा मिल सकती है…

Maruti DZire
विज्ञापन

Next Gen Maruti Dzire: अगर आप मारुति सुजुकी की नई डिजायर का इन्तजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। इस साल फेस्टिव सीजन से ठीक पहले कंपनी नई डिजायर को लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग अपने आखिरी पड़ाव पर है। हम लगातार आपको नई डिजायर के बारे में अपडेट कर रहे हैं। लेकिन अब कुछ नई जांनकारी इस कार को लेकर सामने आई है।

आपको बता दें कि आगामी मॉडल न सिर्फ जबरदस्त माइलेज ऑफर करेगा बल्कि सेफ्टी के लिए भी काफी सॉलिड साबित होगा। हाल ही में मारुति ने नई स्विफ्ट बाजार में आई है जिसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इस समय नई स्विफ्ट देश की सबसे ज्याद बिकने वाली हैचबैक कार बन गई है।

विज्ञापन

Z-Series का इंजन देगा पावर  

न्यू-जनरेशन मारुति डिजायर में परफॉरमेंस के लिए Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा, यही इंजन नई स्विफ्ट को भी पावर देता है। लेकिन डिजायर के लिए इस इंजन को थोड़ा अपडेट किया जायेगा। 3 सिलेंडर वाला यह इंजन 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देगा।

इस इंजन में 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स को जोड़ा जाएगा। माइलेज के लिहाज से इंजन काफी बेहतर होने वाला है। न्यू-जनरेशन डिजायर का मुकाबला, होंडा अमेज, टाटा टिगोर और हुंडई ऑरा के साथ होगा।

विज्ञापन

मिल सकती है हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इंजन में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। आजकल कार कंपनियां  3 सिलेंडर इंजन इंका खूब इस्तेमाल कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि ड्राइविंग के दौरान पावर ज्यादा मिलती है। एक सिलेंडर कम होने पर इंजन साइज़ छोटा होता है और कॉस्ट में भी कमी आती है जिसकी वजह से कार की कीमत भी थोड़ी कम हो जाती है।

विज्ञापन

इसके अलावा बेहतर माइलेज भी मिलती है। इसके अलावा नए मॉडल में ADAS (Advanced Driving Assistance Systems) सेफ्टी फीचर्स मिल सकता है।  नई डिजायर के फ्रंट और इंटीरियर में नई स्विफ्ट की ही झलक देखने को मिल सकती है ।

CNG में भी चलाओ नई डिजायर

नई डिजायर को पेट्रोल के साथ  CNG ऑप्शन में भी लाया जायेगा। सोर्स के मुताबिक पेट्रोल मोड पर यह कार 25km तक की माइलेज ऑफ़र कर सकती है जबकि CNG मोड पर यह 31km तक की माइलेज देगी।

विज्ञापन

सामान रखने के लिए इसमें 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। इस समय मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है, ऐसे में माना जा रहा है कि नई डिजायर की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ