Royal Enfield Guerrilla 450 features details in hindi: रॉयल एनफील्ड लवर्स लंबे समय से कंपनी की धाकड़ बाइक Guerrilla 450 का इंतजार कर रहे हैं। अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक 17 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। यह लॉन्ग रूट बाइक जबरदस्त फीचर्स और कम्फर्ट के साथ आएगी। इसे खास लॉन्ग रूट के लिए डिजाइन किया गया है, ये बाइक कच्चे रास्तों और पहाड़ पर स्मूथ राइड देगी। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल है, जिसमें ये दिखने में रियर से Royal Enfield Himalayan 450 की तरह लग रही है। बाइक फ्रंट से दिखने में बेहद बोल्ड लुक और मस्कुलर होगी।
Royal Enfield Guerrilla 450 की फिलहाल कंपनी ने डिलीवरी डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये बाइक 3 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इस धांसू बाइक के दोनों टायरों पर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और उसमें गूगल मैप का फीचर मिलेगा। ये बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्टाइलिश गोल लाइट के साथ ऑफर की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसमें दो वेरिएंट पेश होंगे।
Guerrilla 450 लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन
ये हाई पावर बाइक है, जिसमें लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देगा, जो जल्दी से हीट नहीं होता और हाई माइलेज को सपोर्ट करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बाइक में 30 kmpl की माइलेज निकल सकती है, ये 17 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ आएगी। बाइक में बाइक एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलेगी, जो इसे न्यू जनरेशन लुक देगी। इस हाई एंड बाइक में 825 mm की सीट हाइट मिल सकती है, जिससे पथरीली सड़कों पर इसे कंट्रोल करना आसान होगा।
Royal Enfield Guerrilla 450 में क्रोम फिनिश और नेकेड लुक
रॉयल एनफील्ड की इस सॉलिड बाइक में कंपनी दमदार 452cc का इंजन पावरट्रेन देगी। जो 40.02 Ps की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें डैशिंग लुक ब्लैक अलॉय व्हील और ट्यूबलेटस टायर मिलेंगे। यह बाइक नेविगेशन, ड्यूल कलर टोन और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आएगी। Royal Enfield Guerrilla 450 में क्रोम फिनिश और नेकेड लुक मिलेगा, बता दें इस लुक में बाइक पर fairings या dome कवर नहीं होता है। इस बाइक में सिंगल पीस सीट है, जो कम्फर्ट राइड देगी। बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन आते हैं, जो टूटी सड़कों पर झटकों से बचाते हैं।
ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: Bajaj CNG Bike की इन 3 बाइक से कम है टॉप स्पीड, इनमें फीचर्स भी दमदार, जानें किसकी माइलेज है ज्यादा?
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines