35 की माइलेज, 13 लीटर का फ्यूल टैंक, Royal Enfield Guerrilla 450 को टक्कर देती हैं ये दमदार बाइक्स 

Royal Enfield Guerrilla में अलॉय व्हील और ड्यूल कलर टोन ऑप्शन मिलेगा। बाइक में डिस्क ब्रेक, डिजिटल मीटर और सिंगल पीस सीट दी गई है।

Royal Enfield Guerrilla 450

Royal Enfield Guerrilla 450

विज्ञापन

Royal Enfield Guerrilla 450 comparision Harley-Davidson X440 details in hindi: रॉयल एनफील्ड की Guerrilla 450 का बाइक लवर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 17 जुलाई को ये बाइक लॉन्च होने जा रही है। बाजार में इस बाइक को Harley-Davidson X440 और Hero Mavrick 440 टक्कर देगी। हीरो में लंबी दूरी के सफर के लिए 13.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। वहीं, हार्ले अपनी बाइक में 35 kmpl की माइलेज निकलने का दावा कर रही है। आइए आपको इन तीनों बाइक्स के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

 

विज्ञापन

 

Royal Enfield Guerrilla में आरामदायक सिंगल पीस सीट

ये बाइक हाई एंड एग्जॉस्ट के साथ मिलेगी, बाइक में आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस सीट मिल सकती है। लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो के मुताबिक बाइक के फ्रंट से बॉक्सी लुक दिया गया है। इसमें 452cc पावर इंजन मिलेगा, जो 40.02 Ps की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, अनुमान है कि ये बाइक शुरुआती कीमत 2.50 लाख रुपये तक एक्स शोरूम में पेश की जा सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

Royal Enfield Guerrilla में मिल सकते हैं ये फीचर्स

  • एलईडी लाइट और टेललाइट मिलेंगी।
  • आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक।
  • टूटी सड़कों पर झटकों से बचाने के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स मिलेगा।
  • इसमें अलॉय व्हील और ड्यूल कलर टोन का ऑप्शन मिलेगा।
  • ये बाइक क्रोम फिनिश और डिजिटल मीटर के साथ आएगी

 

विज्ञापन

 

X440 Key 
Highlights
Engine Capacity 440 cc
Mileage 35 kmpl
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 190.5 kg
Fuel Tank Capacity 13.5 litres
Seat Height 805 mm

 

विज्ञापन

Harley-Davidson X440 में 35 kmpl की हाई माइलेज

ये बाइक जबरदस्त फ्रंट लुक के साथ आती है। इसमें 440 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक सड़क पर 35 kmpl की हाई माइलेज देती है। इसमें गोल एलईडी लाइट दी गई है और सेफ्टी के लिए बाइक में फ्रंट और रियर दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस के लिए इसमें 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट निकलता है। ये बाइक शुरुआती कीमत 2.81 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर की जा रही है।

 

विज्ञापन

Harley-Davidson X440 में आएंगे ये तगड़े फीचर्स

  • लॉन्ग रूट के लिए बाइक में 13.5 लीटर की फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • हाई स्पीड के लिए इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।
  • बाइक की सीट हाइट 805 mm की है और ये वायर स्पोक व्हील के साथ ऑफर की जा रही है।
  • बाइक में तीन वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन मिलते हैं।

 

Mavrick 440 
Key Highlights
Engine Capacity 440 cc
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 191 kg
Fuel Tank Capacity 13.5 litres
Seat Height 803 mm
Max Power 27 bhp

 

विज्ञापन

Hero Mavrick 440 में 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक

ये न्यू जनरेशन बाइक है, जिसमें 5 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। इस बाइक में 440 cc का हाई पावर इंजन दिया गया है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक में 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जिससे इसे लंबी दूरी के सफर में चलाने में आसानी होती है। इस बाइक की सीट हाइट 805 mm की है, ये बाइक 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

 

विज्ञापन

 

Hero Mavrick 440 के जानें फीचर्स

  • बाइक में 17 इंजन के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे स्टइालिश लुक देते हैं।
  • कंपनी का दावा है कि ये बाइक 30 kmpl की माइलेज देती है।
  • बाइक में 191 kg का वजन है, ये सड़क पर स्मूथ राइड देती है।
  • इसमें 3 वेरिएंट और तेज स्पीड के लिए 27 bhp की पावर जनरेट होती है।
  • बाइक के फ्रंट और रियर दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield की 250cc बाइक का क्यों करें इंतजार? बाजार में मिल रहे Bajaj और KTM के ये ऑप्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ