Royal Enfield Guerrilla 450 comes in 5 colour details in hindi: रॉयल एनफील्ड की Guerrilla 450 लॉन्च होने के बाद बाइक लवर्स में इसकी चर्चा है। लोग सोशल मीडिया पर इस बाइक के फोटो और वीडियो देख और लाइक कर रहे हैं। कंपनी ने भी न्यू जनरेशन के लिए अपनी इस बाइक में 5 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए हैं। ये बाइक डुअल टोन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। बाइक के फ्यूल टैंक, रियर, अलॉय और इंजन कवर को कलर में दिया गया है।
बाइक में डैशिंग लुक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स
Royal Enfield Guerrilla 450 में 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं, इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एडिशन सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए है। Guerrilla में डिजिटल स्पीडोमीटर और 5 कलर ऑप्शन स्मोक सिल्वर, प्लाया ब्लैक, येलो रिबन, गोल्ड डिप और ब्रावा ब्लू ऑफर किए जा रहे हैं।
Brava Blue
Royal Enfield Guerrilla 450 का डायमेंशन
| व्हीलबेस | 1440mm |
| ग्राउंड ग्राउंड क्लीयरेंस | 169mm |
| लंबाई | 2090mm |
| चौड़ाई | 833mm |
| हाईट | 1125mm |
| सीट हाईट | 780mm |
| फ्यूल टैंक | 11L |
Royal Enfield Guerrilla 450 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल मीटर और उसमें गूगल मैप जैसे एडवांस फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं। ये हाई पावर बाइक है, जिसमें 450cc में पावरफुल इंजन दिया गया है। ये बाइक हाई स्पीड के लिए 39.47 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी।
Smoke Silver
Royal Enfield Guerrilla 450 की कीमत और वेरिएंट
| वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Analogue | 2.39 लाख रुपये |
| Dash | 2.49 लाख रुपये |
| Flash | 2.54लाख रुपये |
Yellow Ribbon
Royal Enfield Guerrilla 450 में सिंपल हैंडलबार दिया गया है, जिससे लंबी दूरी के सफर में राइडर को जल्दी से थकान नहीं होगी, ये बाइक गियर शिफ्ट इंडिकेटर और रियर व्यू मिरर के साथ आती है। बाइक में फ्यूल टैंक पर डुअल कलर दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस कर रहा है।
Gold Dip
Playa Black
बाइक की सीट हाइट 780mm की है
Royal Enfield Guerrilla 450 में तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, बाइक का बेस मॉडल 2.39 लाख रुपये और टॉप मॉडल Flash 2.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में अवेलेबल है। बाइक 1 अगस्त से मिलेगी, इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस बिग साइज बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। बाइक की सीट हाइट 780mm की है, जिससे टूटी सड़कों पर इसे कंट्रोल करना आसान है।
गोल एलईडी हेडलाइट और टर्न इंडीकेटर
बाइक में अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इस बाइक में रॉयल एनफील्ड की पारंपरिक गोल एलईडी हेडलाइट और उसके साइड में स्टाइलिश मीटर दिया गया है। बाइक में रियर लाइट को पतला और लंबा बनाया है, वहीं, इसके टर्न इंडीकेटर बेहद Sleek सी शेप में हैं। बाइक की लंबाई 2090mm और चौड़ाई 833mm की है, जिससे ये देखने में धाकड़ लुक देती है।
ये भी पढ़ें: Royal Enfield की 250cc बाइक का क्यों करें इंतजार? बाजार में मिल रहे Bajaj और KTM के ये ऑप्शन
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: 21 इंच का टायर साइज, 13 सेकंड में पकड़ती है स्पीड, इंडिया में जल्द लॉन्च होगी Kawasaki KLX 230
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines