Royal Enfield Goan Classic 350 Launched: रॉयल एनफील्ड ने 2026 Goan Classic 350 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है. यह बाइक उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जो आम रास्तों से हटकर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं. बॉबर-इंस्पायर्ड डिजाइन, खुला-खुला राइडिंग फील और क्लासिक अंदाज इस बाइक को खास बनाता है. नई Goan Classic 350 अपने आइकॉनिक लुक को बनाए रखते हुए ऐसे अपडेट्स लेकर आई है, जो रोजमर्रा की राइड को ज्यादा आरामदायक और आसान बनाते हैं.
2026 मॉडल में क्या हैं बड़े बदलाव
नई Goan Classic 350 में सबसे बड़ा अपडेट असिस्ट और स्लिपर क्लच का दिया जाना है. इसकी मदद से डाउनशिफ्टिंग के दौरान बाइक पर बेहतर कंट्रोल मिलता है और गियर बदलना पहले से कहीं ज्यादा स्मूद हो जाता है. क्लच लीवर भी अब हल्का हो गया है, जिससे ट्रैफिक में चलाते समय या लंबी दूरी की राइड पर हाथों की थकान कम महसूस होती है. इसके अलावा बाइक में दिया गया USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट अब फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, ताकि सफर के दौरान फोन और दूसरे जरूरी गैजेट्स चार्ज रह सकें.
पावरट्रेन में कितना है दम
इंजन की बात करें तो Goan Classic 350 में रॉयल एनफील्ड का आजमाया हुआ 349cc एयर-ऑयल कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो बाइक को स्मूद और रिलैक्स्ड राइडिंग का अनुभव देता है. यह बाइक तेज रफ्तार के बजाय आराम और सुकून भरी राइड को प्राथमिकता देने वालों के लिए ट्यून की गई है.
डिजाइन में पूरी तरह बॉबर वाली पहचान
डिजाइन के मामले में नई Goan Classic 350 पूरी तरह बॉबर स्टाइल पर खरी उतरती है. इसमें सिंगल-सीट बॉबर सिलुएट, फ्लोटिंग राइडर सीट, व्हाइटवॉल एज-टाइप एल्यूमिनियम ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, चॉपर-स्टाइल फेंडर्स, स्लैश-कट एग्जॉस्ट और मिड-एप हैंडलबार जैसे एलिमेंट्स मिलते हैं. कुल मिलाकर इसका लुक सड़क पर चलते ही अलग नजर आता है.
कीमत और कलर ऑप्शन
कीमत की बात करें तो Shack Black और Purple Haze कलर में Goan Classic 350 की एक्स-शोरूम कीमत 2,19,787 रुपये रखी गई है. वहीं Trip Teal Green और Rave Red कलर ऑप्शन के लिए ग्राहकों को 2,22,593 रुपये चुकाने होंगे. इस कीमत पर यह बाइक उन राइडर्स को टारगेट करती है जो स्टाइल, आराम और क्लासिक फील तीनों को एक साथ चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- 1.88 लाख का Suzuki e Access या सस्ता Ather Rizta? खरीदने से पहले जरूर पढ़ें
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
15 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
19 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
22 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines