1.88 लाख का Suzuki e Access या सस्ता Ather Rizta? खरीदने से पहले जरूर पढ़ें

भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में मुकाबला और तेज हो गया है. सुजुकी ने नए e Access के साथ एंट्री की है, लेकिन इसकी ऊंची कीमत ने सबको चौंका दिया है. वहीं, Ather Rizta बेहतर रेंज, ज्यादा स्पीड और कम कीमत के दम पर ग्राहकों को लुभा रहा है. आखिर आम खरीदार के लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा फायदे का सौदा है?

Suzuki e Access vs Ather Rizta

इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेस में बढ़ी टक्कर, Suzuki e Access बनाम Ather Rizta

विज्ञापन

Suzuki e Access Vs Ather Rizta Comparison: भारत का इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार अब शुरुआती दौर से निकलकर सीधी मुकाबलेबाजी के चरण में पहुंच चुका है. जो सफर कुछ स्टार्टअप कंपनियों से शुरू हुआ था, उसमें अब बड़े और भरोसेमंद ब्रांड भी पूरी ताकत के साथ उतर चुके हैं. ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी ने जहां शुरुआत में ग्राहकों की दिलचस्पी बनाई, वहीं टीवीएस iQube और बजाज चेतक ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. अब होंडा, हीरो और सुजुकी जैसे दिग्गज भी मैदान में हैं. इसी कड़ी में सुजुकी का नया e Access सामने आया है, जिसका सीधा मुकाबला पहले से पॉपुलर Ather Rizta से माना जा रहा है. सवाल यही है कि इन दोनों में से आम ग्राहक के लिए बेहतर ऑप्शन कौन-सा है.

Suzuki e Access vs Ather Rizta: कीमत में क्या फर्क

सुजुकी ने e Access को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.88 रुपये लाख रखी गई है, जो इसे इस सेगमेंट के महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटरों में शामिल करती है. वहीं Ather Rizta कीमत के मामले में ज्यादा बेहतर ऑप्श है. यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 1.11 रुपये लाख से शुरू होकर 1.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. अलग-अलग बजट और जरूरतों वाले ग्राहकों के लिए यह एक बड़ा फायदा साबित होता है.

विज्ञापन

Suzuki e Access: बैटरी और परफॉर्मेंस

Suzuki e Access में 3.07 kWh की बैटरी दी गई है, जिसे 5.49 bhp की पावर और 15 Nm टॉर्क देने वाले इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक, इसकी टॉप स्पीड 71 किमी/घंटा है और फुल चार्ज में यह करीब 95 किमी तक चल सकता है. बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 6 घंटे से थोड़ा ज्यादा समय लगता है. यह सेटअप खास तौर पर रोजमर्रा के शहर के सफर को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

Ather Rizta: ज्यादा ऑप्शन, ज्यादा रेंज

विज्ञापन

Ather Rizta इस मुकाबले में बैटरी और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर बढ़त बनाता है. इसमें 2.9 kWh और 3.7 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं. वेरिएंट के हिसाब से इसकी दावा की गई रेंज 123 किमी से लेकर 160 किमी तक जाती है. साथ ही इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है, जो इसे Suzuki e Access के मुकाबले थोड़ा ज्यादा फुर्तीला बनाती है. जो ग्राहक बेहतर रेंज और स्पीड चाहते हैं, उनके लिए यह एक मजबूत विकल्प है.

Suzuki e Access vs Ather Rizta: किसे चुनें?

विज्ञापन

अगर बात सिर्फ ब्रांड भरोसे और सादगी की हो, तो Suzuki e Access उन लोगों को पसंद आ सकता है जो सुजुकी नाम के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाना चाहते हैं, लेकिन ऊंची कीमत इसके रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट बनती है. दूसरी ओर, Ather Rizta बेहतर रेंज, ज्यादा टॉप स्पीड और अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ ज्यादा वैल्यू देता है. मौजूदा हालात में देखा जाए, तो कीमत और फीचर्स के संतुलन के कारण Ather Rizta इस मुकाबले में ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन नजर आता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ