Royal Enfield Flying Flea S6: Royal Enfield ने आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा उठा दिया है. Motoverse 2025 इवेंट में पेश की गई Flying Flea S6 एक स्क्रैम्बलर-स्टाइल इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे शहर में रोजाना चलाने के साथ-साथ हल्के ऑफ-रोड ट्रेल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. ब्रांड के लिए यह एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि यह RE की इलेक्ट्रिक दुनिया में असली एंट्री है.
पहली इलेक्ट्रिक बाइक और हल्का मैग्नीशियम बैटरी केस
Flying Flea S6 Royal Enfield की पहली EV बाइक है और Flying Flea लाइनअप की दूसरी मॉडल. इसमें मैग्नीशियम बैटरी केस दिया गया है, जिसमें डीप कूलिंग फिन्स लगे हैं, जो गर्मी को तेजी से बाहर निकालने में मदद करते हैं. कंपनी ने अभी रेंज और पावर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि यह लगभग 170 किमी तक चल सकती है, खासकर शहर के राइड्स के लिए.
राइडिंग कम्फर्ट: बेहतर हैंडलबार और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस
Flying Flea S6 में फ्लैट हैंडलबार दिया गया है, जो लंबी राइड्स के दौरान बेहतर कंट्रोल देता है. इसमें बेल्ट की जगह चेन ड्राइव का उपयोग किया गया है, ताकि बाइक ज्यादा टिकाऊ रहे. सीट भी एंड्यूरो-स्टाइल फ्लैट रखी गई है, जो शहर और ऑफ-रोड दोनों तरह की राइड्स में आराम देती है. ग्राउंड क्लीयरेंस काफी ज्यादा है, जिससे बाइक खराब रास्तों पर भी आसानी से चलती है.
एंड्यूरो-इंस्पायर्ड डिजाइन, हल्की और मजबूत
इस बाइक की सबसे खास बात इसका एंड्यूरो-स्टाइल डिजाइन है. इसमें 19-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर स्पोक्ड अलॉय व्हील मिलता है, जो हल्के ट्रेल्स पर भी बेहतर पकड़ देता है. इसके डुअल-पर्पज स्पोर्ट्स टायर कई तरह के रास्तों पर आराम से चलाए जा सकते हैं. वजन कम होने की वजह से बाइक को संभालना भी आसान रहता है.
6 राइडिंग मोड, स्मार्ट TFT डिस्प्ले और आधुनिक टेक्नोलॉजी
यह इलेक्ट्रिक बाइक टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी आगे है. इसमें 6 राइडिंग मोड मिलते हैं, जिनमें एक खास ऑफ-रोड मोड भी शामिल है. सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS दिया गया है. इसके अलावा इसमें 3.5-इंच का ट्रू-राउंड TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 4G, Bluetooth और Wi-Fi कनेक्टिविटी है. यह Qualcomm QWM2290 प्रोसेसर पर चलता है. साथ ही Voice Assist, Cruise Control और Bi-Directional Crawl Mode जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं.
2026 के अंत में शुरू होगी प्रोडक्शन
Royal Enfield ने पुष्टि की है कि Flying Flea S6 का प्रोडक्शन 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगा. बाइक की लॉन्चिंग और डिलीवरी 2026 अंत या 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है. इसे मिड-प्रिमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में रखा जाएगा, यानी कीमत भी उसी हिसाब से होगी. यह Royal Enfield की पहली प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक बाइक होगी, इसलिए उत्साह भी काफी ज्यादा है.
क्लासिक टच के साथ मॉडर्न टेक
Flying Flea S6 का डिजाइन Royal Enfield की ऐतिहासिक Flying Flea मोटरसाइकिलों से प्रेरित है, जिन्हें युद्ध के दौरान हल्के वजन और ऑल-टरेन के लिए बनाया गया था. बाइक का गोल TFT डिस्प्ले, मैग्नीशियम बैटरी केस और स्क्रैम्बलर एस्थेटिक्स इसे क्लासिक और मॉडर्न का परफेक्ट मिश्रण बनाते हैं.
इनोवेटिव इलेक्ट्रिक सिस्टम और फ्यूचर-रेडी फीचर्स
इस बाइक का सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर भारत और UK के Flying Flea टेक सेंटर्स में डेवलप किया गया है. इसका इन-हाउस ऑपरेटिंग सिस्टम Snapdragon प्रोसेसर पर चलता है और इसमें OTA अपडेट, स्मार्टवॉच/मोबाइल ऐप कंट्रोल, रिमोट डायग्नोस्टिक और एडवांस्ड राइड मोड कंट्रोल जैसी पावर हैं.
ये भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड Meteor 350 Sundowner Orange: दमदार लुक और टूरिंग फीचर्स के साथ नया एडिशन अनवील
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
4 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
6 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines