रॉयल एनफील्ड Meteor 350 Sundowner Orange: दमदार लुक और टूरिंग फीचर्स के साथ नया एडिशन अनवील

Royal Enfield ने Motoverse 2025 में नई Meteor 350 Sundowner Orange Special Edition अनवील किया है. जानें इसकी कीमत, फीचर्स, टूरिंग-सेंटर्ड अपडेट्स और बुकिंग की पूरी जानकारी.

रॉयल एनफील्ड का नया सरप्राइज.

रॉयल एनफील्ड का नया सरप्राइज.

विज्ञापन

गोवा में चल रहे Motoverse 2025 इवेंट के दौरान रॉयल एनफील्ड ने अपनी बेहद खूबसूरत नई Meteor 350 Sundowner Orange एडिशन से पर्दा उठा दिया. हजारों बाइक प्रेमियों की मौजूदगी में पेश की गई यह स्पेशल एडिशन न सिर्फ रंग और डिजाइन में अलग है, बल्कि इसमें टूरिंग के लिए कई खास फीचर्स भी फैक्ट्री-फिटेड मिलते हैं. कंपनी ने इसे उन राइडर्स के लिए बनाया है जो लंबी यात्राओं, खुली सड़कों और आरामदायक क्रूजिंग को पसंद करते हैं.

Sundowner Orange का खास ट्रिब्यूट

इस नई एडिशन को Meteor 350 की ग्लोबल कम्युनिटी को समर्पित किया गया है, जो अब दुनिया भर में 5 लाख से ज्यादा राइडर्स तक पहुंच चुकी है. Sundowner Orange रंग यात्रा, आजादी और खूबसूरत सनसेट्स की फीलिंग को दर्शाता है, और इसी वजह से इसे “ट्रू क्रूजर स्पिरिट” का प्रतीक बताया जा रहा है.

विज्ञापन

डिजाइन और टूरिंग-सेंटर्ड फीचर्स

इस स्पेशल एडिशन को पूरी तरह तैयार टूरिंग मशीन के रूप में पेश किया गया है. इसमें डीलक्स टूरिंग सीट, फ्रंट पर फ्लाईस्क्रीन, पैसेंजर के लिए बैकरेस्ट और Tripper Navigation पॉड पहले से इंस्टॉल मिलते हैं. मतलब लंबी यात्राओं में आराम, स्टेबिलिटी और नेविगेशन- सब कुछ एक ही बाइक में.

प्रीमियम स्पेक्स और मॉडर्न फीचर्स

Sundowner Orange एडिशन में एल्यूमिनियम ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स दिए गए हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक और बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं. साथ ही इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच, एडजस्टेबल लेवर्स, LED हेडलैम्प और USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी शामिल किए गए हैं. ये फीचर्स इसे मॉडर्न, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं- चाहे छोटी दूरी की राइड हो या लंबी टूरिंग.

स्पेशल लिमिटेड-रन बैज

चूंकि यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, इसलिए इसमें एक खास कमेमोरेटिव बैज भी मिलता है. यह बैज अनंत आसमान, खूबसूरत सूरज ढलने और राइडिंग के जुनून को सम्मान देने के लिए बनाया गया है. यह बाइक को और भी खास और कलेक्टर्स एडिशन जैसा फील देता है.

विज्ञापन

कीमत और बुकिंग जानकारी

Meteor 350 Sundowner Orange की कीमत 2,18,882 (एक्स-शोरूम, चेन्नई) रखी गई है. इसकी बुकिंग 22 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी. रॉयल एनफील्ड के अनुसार, यह एडिशन उन राइडर्स के लिए खास है जो मशीन और सड़क के बीच उस अनोखे कनेक्शन को महसूस करते हैं- जब आप, आपकी बाइक और खुला आसमान एक साथ सफर करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ