रॉयल इनफील्ड की क्लासिक 350 अपने रेट्रो लुक और दमदार रोड प्रेजेंस के लिए पहले से काफी पसंद की जाती है. अब कंपनी इस बाइक का एक खास एडिशन लाने की तैयारी में है. इस नए Classic 350 Gorkha Edition को लॉन्च से पहले डीलशिप पर देखा गया है. नाम से ही साफ है कि ये स्पेशल एडिशन को इंडियन आर्मी की गोरखा रेजिमेंट से इंस्पायर्ड है. इसमें बाइक के डिजाइन और लुक में कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जबकि इंजन और मैकेनिकल स्टेअप पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है.
गोरखा एडिशन का खास डिजाइन
Classic 350 Gorkha Edition में कंपनी ने पुराने बाइक पुराने और क्लासिक डिजाइन को बरकरार रखा है. हालांकि इसे अलग पहचान देने के लिए खास पेंट स्कीम और बैजिंग दी गई है. बाइक के साइड पैनल पर Gorkha Edition का स्टिकर लगाया गया है. जिसमें गोरखा राइफल्स से जुड़ा क्रॉस्ड खुकरी साइन भी नजर आता है. यही डिटेल इसे सामान्य Classic 350 से अलग बनाती है.
क्रोम फिनिश से बढ़ा रेट्रो लुक
Gorkha Edition में ब्लैक-आउट पार्ट्स के बजाय क्रोम फिनिश पर ज्यादा जोर दिया गया है. इसमें क्रोम इंजन केसिंग और क्रो वायर स्पोक रिम्स मिलते हैं. इनका कॉम्बिनेशन बाइक के पुराने दौर वाले लुक को और मजबूत करता है.
इंजन में नहीं होगा बदलाव
इस एडिशन के इंजन में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है. ये बाकी क्लासिक 350 रेंज जैसा ही रहेगा. इसमें 349 सीसी का J-Series सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है जो 20.2 hp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है. इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा. यानी खास एडिशन में मुख्य बदलाव लुक और कॉस्मेटिक डिटेल्स तक ही सीमित रहने की संभावना है.
मिलेंगे ये फीचर्स
Classic 350 को हाल ही में असिस्ट और स्लिप क्लच के साथ अपडेट किया गया था. इसके अलावा डुअल चैनल ABS वाले वेरिएंट में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. इस एडिशन को ज्यादा फीचर्स वाले वेरिएंट पर बेस्ड माना जा रहा हैं. इसलिए इन अपडेट के मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-iPhone यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट, Apple ने जारी किया iOS 26.6.1, जानें क्या बदला
इतनी हो सकती है कीमत
कंपनी ने अभी इस एडिशन की कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. फिलहाल Classic 350 का टॉप-स्पेक Chrome वेरिएंट करीब 2.23 लाख रुपये में आता है. ऐसे में गोरखा एडिशन की कीमत करीब 2.25 से 2.30 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
Classic 350 में जुड़ेगा नया स्पेशल एडिशन
लॉन्च के बाद Classic 350 Gorkha Edition Royal Enfield की स्पेशल और हेरिटेज फोकस्ड बाइक्स की लाइनअप में शामिल हो सकता है. यह उन खरीदारों के लिए खास विकल्प बन सकता है, जो Classic 350 के रेट्रो लुक के साथ गोरखा रेजिमेंट से प्रेरित एक अलग और खास पहचान वाली बाइक चाहते हैं.
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
5 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
7 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines