हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rowwet Eleq VS  iVOOMi Jeet X VS Quantum Bziness कौन सा लें? यहां जानें डिटेल कंपैरिजन

विज्ञापन
ev scooters

EV Scooter: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भरमार है। ऐसे में कौन सा स्कूटर खरीदें? किसे लेना फायदे का सौदा है इसे लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बनी हुई है। आइए आपको कुछ ईवी स्कूटरों के बारे में कंपैरिजन कर उनके फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं।

Rowwet Eleq में मिलती है धाकड़ 2000 W की मोटर 

Rowwet Eleq  स्कूटर में USB चार्जिंग, अलॉय व्हील दिया गया है। यह  एक बार फुल चार्ज होने पर 120 Km तक चलता है। यह स्कूटर फुल चार्ज होने में करीब तीन घंटे का समय लेता है। इसकी 1,16,000 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत है। स्कूटर में 72V 30 Ah का बैटरी पैक मिलता है। जिसमें 2000 W की मोटर लगी हुई है। यह स्कूटर  65 kmh की टॉप स्पीड देता है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें बड़े टर्न इंडिकेटर्स, और टेल लैंप दिए गए हैं। इसमें रिवर्स मोड़ है।

और पढ़िए – गर्मियों में चलती कार के टायर क्यों फटते हैं?, कौन सी हवा भरवाएं Nitrogen या Normal, जानें कार केयर टिप्स

विज्ञापन

ivoomi jeetx

iVOOMi Jeet X की ड्राइविंग रेंज 115 Km 

iVOOMi Jeet X एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 115 Km तक चलता है। यह स्कूटर 70 Kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें 1.8 kW की मोटर है। इसमें 2 kWh की बैटरी है। यह स्कूटर दो वेरिएंट में मिलता है। स्कूटर में स्मार्टफोन चार्जिंग पोर्ट, एंटी-थेफ्ट, कीलेस ऑपरेशन और रिवर्स गियर का ऑप्शन मिलता है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग्स पर सस्पेंशन मिलता है। स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक सेटअप दिया गया है। यह 99,999 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी ने खरीदी Toyota Vellfire तो डांस क्वीन माधुरी दीक्षित घर ले आईं Porsche 911, जानें कीमत

55 kmph है Quantum Bziness की स्पीड 

Quantum Bziness में 1200 W की इलेक्ट्रिक मोटर है। यह स्कूटर 55 kmph की स्पीड देता है। इसे खासतौर पर मार्केट में बी2बी (B2B) कंपनियों, लास्ट माइल डिलीवरी कंपनियां, B2C कंपनियों के लिए लॉन्च किया गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर 130 किलोमीटर तक चला चलता है। यह स्कूटर शुरूआती कीमत 99 हजार रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगा। स्कूटर में एंटी-थेफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जर, डिस्क ब्रेक, एलसीडी डिस्प्ले जैसी फीचर्स हैं।

विज्ञापन

Ujaas eZy होता है 6 घंटे में फुल चार्ज

Ujaas eZy. 31,880 हजार रुपये में बाजार में उपलब्ध है। अभी इसका एक वेरिएंट मिलता इै। इसमें दो कलर ऑप्शन हैं। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे तक का समय लेता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में 60 km तक चलता है। इसमें में 48 V/ 26 Ah की पावर क्षमता रखने वाला बैटरी पैक दिया गया है। बैटरी को पावरफुल 250 W की मोटर के साथ जोड़ा गया है। सेफ्टी के लिए स्कूटर के फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

(www.hikeaddicts.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola