Rolls Royce Cullinan facelift revealed: रॉल्स रॉयस ने अपने धाकड़ मॉडल Rolls Royce Cullinan के नए अपडेट वर्जन से पर्दा उठाया है। इसे Series II नाम दिया गया है।
जानकारी के अनुसार साल 2018 में कंपनी ने पहली बार अपनी Cullinan SUV को पेश किया था। ग्राहक इसे अपने हिसाब से मॉडिफाई भी करवा सकते हैं। नए वर्जन में पहले से अट्रैक्टिव बंपर और नए हेडलैंप दिए गए हैं।
Cullinan facelift में हाई पावर 6.75 लीटर का इंजन दिया गया है, जो ट्विन टर्बों के साथ मिलेगा। कार में V12 इंजन है, जो सड़क पर चलने के लिए हाई पिकअप और पावर जनरेट करता है।
Rolls Royce Cullinan Series II के डिजाइन को पुरानी कार के मुकाबले बेहद मस्कुलर लुक दिया गया है, इसमें नई LED डीआरएल दी गई हैं, जिसके साइज को बंपर तक बढ़ा दिया गया है। यह कार शुरुआती कीमत 8.20 करोड़ रुपये में आती है। कार 250 kmph की टॉप स्पीड देती है।
कार में 23 के एल्युमिनियम अलॉय व्हील
कार की ग्रिल को बदल दिया गया है, इसमें होरिजेंटल क्रोम बार दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। कार में 23 के एल्युमिनियम अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके डैशबोर्ड पर ग्लास पैनल दिया गया है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ टचस्क्रीन स्क्रीन मिलेगा। कार में 8 स्पीड गियरबॉक्स आता है। कार का धाकड़ इंजन 571 hp की पावर और 850 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
कार में 6.6 kmpl तक की माइलेज
Rolls Royce Cullinan में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। कंपनी अपनी इस कार को 11 कलर ऑप्शन में ऑफर कर रही है। यह हैवी इंजन कार 6.6 kmpl तक की माइलेज देती है। कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है और क्रोम एसी वेंट मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टाइल नई Mercedes Cabriolet से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और इंजन की फुल डिटेल
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines