यह धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 सेकंड में पकड़ता है रफ्तार, 120 km की है रेंज

River Indie ev scooter know price features

River Indie ev scooter

विज्ञापन

River Indie: टू व्हीलर बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई डिमांड पर हैं। इसी सेगमेंट में एक धाकड़ स्कूटर है River Indie. यह ईवी स्कूटर बाजार में 1.25 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है। यह अट्रैक्टिव इलेक्ट्रिक स्कूटर फिलहाल एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में ऑफर किया जाता है। इस शानदार स्कूटर में ट्वीन LED हेडलाइट और टेल लाइट मिलती हैं। इसमें मजबूत फ़ुटपेग दिए गए हैं।

90 Kmph की टॉप स्पीड

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4 kWh का बैटरी पैक मिलता है। यह स्कूटर सड़क पर 90 Kmph की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर 5 घंटे मे 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। River Indie एक बार फुल चार्ज होकर लगभग 120 km तक चलता है। इसमें एप्रन के साथ क्रैश बार दिए गए हैं।

Advertisment
River Indie ev scooter know price features

River Indie ev scooter know price features

43-लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज

River Indie हाई परफॉमेंस स्कूटर है। यह बेहद फंकी लुक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें LCD इस्टूमेंट कल्सटर मिलता है। इस पावरफुल स्कूटर में 43-लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। इसमें 12-लीटर का ग्लव्स बॉक्स मिलता है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

स्कूटर में 6.7 kW की मिड माउंटेड मोटर

River Indie में सैडल स्टे, उभरे हुए क्लिप-ऑन हैंडलबार, हज़ार्ड लाइट और एक साइड-स्टैंड मोटर कट-ऑफ फ़ंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 6.7 kW की मिड माउंटेड मोटर दी गई है और यह स्कूटर सड़क पर 26 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन

3 सेकंड में 40 kmph की रफ्तार

यह जानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 3.9 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है। इसमें Eco, Ride, और Rush तीन मोड मिलते हैं। इसमें लिथियम बैटरी के साथ 14-इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं। River Indie में टेलिस्कोपिक फ्रॉक सस्पेंशन मिलते हैं। यह सस्पेंशन खराब रास्ते में राइडर को झटकों से बचाते हैं।

River Indie ev scooter

River Indie ev scooter

विज्ञापन

River Indie में डिस्क ब्रेक

River Indie में फ्रंट पर 240 mm और रियर में 200 mm की डिस्क ब्रेक मिलता है। इसके अलावा स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम की सुरक्षा मिलती है, जो फिसलने के समय दोनों पहियों को रोकने में मदद करती है। स्कूटर में 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

स्कूटर की सीट हाइट 770 mm

स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है, जिससे कम हाइट वाले लोग इसे आसानी से चला सकते हैं। बाजार में यह स्कूटर Ola S1 Pro, Ather 450X, Hero Vida V1, और TVS iQube Electric का मुकाबला करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ