Revamp Buddie 25: आप कॉलेज जाने वाले छात्र हैं या घर की गृहिणी को घर के आसपास मार्केट जाने के लिए स्कूटर चाहिए यह स्कूटर आपके लिए बिलकुल मुफीद साबित होगा। दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revamp Moto ने हाल ही में अपने EV स्कूटर Buddie 25 को मार्केट में उतारा है।
टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा
इस EV Scooter की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें 48V, 25 Ah की क्षमता की बैटरी है। जो सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें LED हेडलैंप, व्हीकल डैसबोर्ड, राइडर स्कोर, जियोफेंसिंग, स्मार्ट चार्ज असिस्टेंट सैडल बैग, रोड साइड असिस्टेंस, यूएसबी चार्जर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी इंसुलेटेड बॉक्स और कैरियर दिया गया है।
और पढ़िए –Joy E Bike Mihos: 16 लीटर का बूट स्पेस, 63 kmph की टॉप स्पीड, इस EV स्कूटर की कीमत बस इतनी सी
revamp buddie 25
वजन मात्र 65 किलोग्राम है
Revamp Buddie 25 में स्टैंडर्ड सिंगल सीट है। वजन मात्र 65 किलोग्राम है। जिससे इसका संतुलन बनाना आसान होगा। इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन और पीछे डुअल सस्पेंशन दिए जा रहे हैं। इसमें 250 W की क्षमता की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दी जा रही है। जिसकी पे-लोड कैपिसिटी 120 किलोग्राम है।
बैटरी 3 घंटे में फुल चार्ज, 16 इंच के हैं टायर
कंपनी का दावा है कि Revamp Buddie 25 का महज 8 से 10 रुपये प्रति किमी का खर्च आता है। इसकी बैटरी 3 घंटे में फुल चार्ज होती है। इसमें 16 इंच के टायर दिए गए हैं। स्कूटर पांच कलर ऑप्शन व्हेल्थी व्हाइट, बिलिनियर ब्लू, ग्रैंड ग्रे, रॉयल रेड, ऑस्कर ऑरेंज में उपलब्ध है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 999 रुपये में इसे बुक कर सकते हैं। इसकी कुल कीमत 69,999 रुपये है। Revamp Buddie 25 की डिलीवरी अप्रैल के अंत तक शुरू करने की योजना है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
6 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines