---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Revamp Buddie 25: महज 999 रुपये में घर ले जाएं यह EV Scooter, 8 रुपये प्रति KM है रनिंग कॉस्ट

Revamp Buddie 25: आप कॉलेज जाने वाले छात्र हैं या घर की गृहिणी को घर के आसपास मार्केट जाने के लिए स्कूटर चाहिए यह स्कूटर आपके लिए बिलकुल मुफीद साबित होगा। दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revamp Moto ने हाल ही में अपने EV स्कूटर Buddie 25 को मार्केट में उतारा है। टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा […]

---विज्ञापन---

Revamp Buddie 25: आप कॉलेज जाने वाले छात्र हैं या घर की गृहिणी को घर के आसपास मार्केट जाने के लिए स्कूटर चाहिए यह स्कूटर आपके लिए बिलकुल मुफीद साबित होगा। दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revamp Moto ने हाल ही में अपने EV स्कूटर Buddie 25 को मार्केट में उतारा है।

टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा

इस EV Scooter की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें 48V, 25 Ah की क्षमता की बैटरी है। जो सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें LED हेडलैंप, व्हीकल डैसबोर्ड, राइडर स्कोर, जियोफेंसिंग, स्मार्ट चार्ज असिस्टेंट सैडल बैग, रोड साइड असिस्टेंस, यूएसबी चार्जर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी इंसुलेटेड बॉक्स और कैरियर दिया गया है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए –Joy E Bike Mihos: 16 लीटर का बूट स्पेस, 63 kmph की टॉप स्पीड, इस EV स्कूटर की कीमत बस इतनी सी

revamp buddie 25

वजन मात्र 65 किलोग्राम है

Revamp Buddie 25 में स्टैंडर्ड सिंगल सीट है। वजन मात्र 65 किलोग्राम है। जिससे इसका संतुलन बनाना आसान होगा। इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन और पीछे डुअल सस्पेंशन दिए जा रहे हैं। इसमें 250 W की क्षमता की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दी जा रही है। जिसकी पे-लोड कैपिसिटी 120 किलोग्राम है।

---विज्ञापन---

बैटरी 3 घंटे में फुल चार्ज, 16 इंच के हैं टायर

कंपनी का दावा है कि Revamp Buddie 25 का महज 8 से 10 रुपये प्रति किमी का खर्च आता है। इसकी बैटरी 3 घंटे में फुल चार्ज होती है। इसमें 16 इंच के टायर दिए गए हैं। स्कूटर पांच कलर ऑप्शन व्हेल्थी व्हाइट, बिलिनियर ब्लू, ग्रैंड ग्रे, रॉयल रेड, ऑस्कर ऑरेंज में उपलब्ध है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 999 रुपये में इसे बुक कर सकते हैं। इसकी कुल कीमत 69,999 रुपये है। Revamp Buddie 25 की डिलीवरी अप्रैल के अंत तक शुरू करने की योजना है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2023 05:46 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola