हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

22km की माइलेज, गजब के सेफ्टी फीचर्स और कीमत महज 4.69 लाख

कार का टॉप मॉडल डुअल कलर ऑप्शन में आता है, इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Renault Kwid mileage and features: कार बाजार में सस्ती और हाई माइलेज देने वाली गाड़ियों की हमेशा डिमांड रहती है। इंडियन कार मार्केट में ऐसी कई एंट्री लेवल गाड़ियां हैं जिनमें यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसी सेगमेंट की एक कार है Renault Kwid.ये हाई स्पीड कार है, जो सड़क पर 130kmph की टॉप स्पीड आसानी से निकाल लेती है। इस कार में पथरीले रास्तों पर हाई पावर के लिए 999 cc का दमदार इंजन दिया गया है।

Renault Kwid की चौड़ाई 1579 mm की है, जिससे इसके रियर केबीन में बैठने के लिए अधिक लेग स्पेस मिलता है। कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसके इंटीरियर लुक्स को बढ़ाता है। इस कार की हाइट 1474 mm की है, जिससे इसमें ज्यादा हेड स्पेस मिलता है। कार में राइडर की सेफ्टी के लिए चार एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। ये सिस्टम हादसों से बचाव करने में मदद करता है।

 

ये भी पढ़ें: Bajaj की पहली Ethanol पर चलने वाली बाइक अगले महीने होगी लॉन्च, जाने बड़ी बातें

विज्ञापन

 

Renault Kwid
Car Specifications
Price
Rs. 5.69 Lakh onwards
Mileage 21.7 to 22 kmpl
Engine 999 cc
Safety
1 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

कलर ORVM और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 

Renault Kwid की लंबाई 3731 mm की है, जिससे ये देखने में स्मार्ट लुक देती है। कार का पावरफुल इंजन सड़क पर 67bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे इसे खराब रास्ते पर चलाने में मदद मिलती है। बता दें कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 1 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह कार फिलहाल केवल पेट्रोल इंजन में अवेलेबल है। कार में यंगस्टर्स के लिए कलर ORVMs दिए गए हैं, जिससे इसे स्टाइलिश लुक मिलती है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है।

मारुति की इस कार से है मुकाबला

कंपनी का दावा है कि ये कार 22 kmpl की मैक्सिमम माइलेज देती है। बता दें बाजार में इसका Maruti Alto K10 से मुकाबला है। मारुति की कार की बात करें Alto का पेट्रोल बेस वेरिएंट 3.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इसका सीएनजी बेस वेरिएंट 5.73 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। ये 5 Seater फैमिली कार है, इस कार की लंबाई 3530 mm की है, जिससे लॉन्ग रूट पर इसमें कम्फर्टेबल राइड मिलती है। कार में हैवी सस्पेंशन पावर मिलते हैं, जिससे इसे पथरीले रास्ते में चलाने में परेशानी नहीं होती है।

विज्ञापन

Kwid में रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा

Maruti Alto में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। इस कार में 167mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, बता दें ग्राउंड क्लीयरेंस जमीन और कार के प्लेटफॉर्म के बीच का अंतर होता है। मारुति की कार में जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस होने के चलते यह टूटी सड़कों पर आसानी से चलती है। वहीं, Renault अपनी Kwid में CLIMBER 1.0 MT मॉडल ऑफर करता है, जिसमें डुअल कलर टोन आते हैं। यह कार 7.14 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है और ये स्पोर्ट्स लुक देती है। मारुति की कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है, जो कार को मोड़ आदि पर कंट्रोल करने में मदद करता है। वहीं, Kwid में रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Maruti Alto K10 
Car Specifications
Price
Rs. 4.80 Lakh onwards
Mileage
24.39 to 33.85 kmpl
Engine 998 cc
Safety
2 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 4 & 5 Seater

ये भी पढ़ें:  नई कार पर 12 लाख रुपये डिस्काउंट, सिर्फ 2 दिन बचे! जल्दी करें मौका छूट न जाए

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola