Renault Cars in CNG: रेनो इंडिया ने भारत में अपने पोर्टफ़ोलियो को आगे बढ़ाते हुए अब अपनी कारों को CNG किट के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी नई CNG कारों के साथ मारुति और टाटा मोटर्स को कड़ी टक्कर देगी। भारत में CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए-नए मॉडल बाजार में आ रहे हैं। इस समय मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की CNG कारें खूब पसंद की जा रही हैं। आइये जानते हैं रेनो की कारों की कीमत और फीचर्स के बारे में…
रेनो ने अपनी हैचबैक कार Renault Kwid, एमपीवी Triber और कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger को सीएनजी के साथ ऑफर किया है। लेकिन कंपनी फिटेड CNG किट नहीं बल्कि रेनो की ओर से रेट्रोफिटमेंट किट को ऑफर किया जायेगा। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को अपनी रेनो की कार में CNG को लगाना है तो उसे कंपनी के अप्रूव्ड डीलर के पास जाना होगा और सीएनजी किट को लगवाया जा सकेगा।
इस मौके पर रेनो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम एम ने बताया कि हम हमेशा से नई तकनीक और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों पर काम कर रहे हैं। इसी सोच के तहत, हमने अपने अपने सारे मॉडलों में सरकार द्वारा मंजूर सीएनजी किट लगाने का विकल्प दिया है। CNG मॉडल के साथ बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
CNG के लिए देनी होगी इतनी कीमत
कीमत की बात करें तो रेनो की कारों में सीएनजी को लगाने के लिए अतिरिक्त कीमत देनी होगी। हैचबैक कार क्विड के लिए गाड़ी की कीमत के अलावा 75 हजार रुपये में CNG किट लगवाई जा सकेगी। वहीं ट्राइबर और काइगर में सीएनजी किट लगवाने के लिए 79500 रुपये देने होंगे।
CNG किट लगवाने पर गाड़ी की वारंटी पर नहीं होगा सीएनजी फिट करवाने पर तीन साल की वारंटी को कंपनी की ओर से ही दिया जाएगा। रेनो CNG कारें सबसे पहले दिल्ली, यूपी, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Maruti Dzire पर 28% की जगह लगेगा 14% GST, केवल इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 hr agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
4 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines