Maruti Dzire पर 28% की जगह लगेगा 14% GST, केवल इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

Maruti Dzire CSD Price: मारुति सुजुकी की सेडान कार डिजायर अब CSD कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट पर भी उपलब्ध हो गई है। इस कार पर 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाएगा।

Dzire bookings

Maruti Dzire CSD Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी कंपनी मारुति सुजुकी की सेडान कार डिजायर अब CSD कैंटीन पर भी उपलब्ध हो गई है। CSD कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट पर भारतीय जवानों से इस कार पर 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाएगा, जिसके चलते इस कार पर टैक्स का बड़ा अमाउंट बचेगा। Cars24 के मुताबिक, मारुति न्यू Dzire की 5.80 लाख से शुरू होती है। जबकि सिविल शोरूम पर इसकी कीमत 6.84 लाख रुपये है। यानी दोनों की कीमत 1.04 लाख रुपये और मैक्सिमम 1.89 लाख रुपये का फर्क है। आपको बता दें कि देश में 34 CSD स्टोर्स हैं और ये यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। कारों के अलावा अन्य गुड्स भी CSD पर भी उपलब्ध होते हैं। आइये जानते हैं डिजायर के फीचर्स और इंजन के बारे में…

इंजन और पावर

मारुति डिजायर में 1200cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 82 PS और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं, इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल मोड पर यह कार 26kmpl का माइलेज और CNG मोड पर 34km का माइलेज ऑफर करती है। इस कार को LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वेरिएंट में ख़रीदा जा सकता है।

सेफ्टी फीचर्स

नई डिजायर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD,  6 एयरबैग, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सुजुकी हार्टेक्ट बॉडी, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

डिजायर को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

सेफ्टी के लिए डिजायर को ग्लोबल N–CAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट के लिए 34 में से 31.24 अंक मिले हैं और चाइल्ड की सेफ्टी में भी इसे 49 में से 39.20 अंक दिए गए हैं। डिजाइन के मामले में यह कार इम्प्रेस नहीं करती। इससे बेहतर कि आप होंडा अमेज के बारे में विचार कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ