Renault Kwid EV होगी लॉन्च, अब सवाल यह, क्या MG Comet से सस्ती मिलेगी?

Renault Kwid EV will launch in 2025
विज्ञापन

Renault Kwid EV: रेनॉल्ट की सबसे सस्ती फैमिली कार क्विड अब इलेक्ट्रिक में मिलेगी। कंपनी ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। बाजार में यह कार MG Comet और Tata Tiago EV को टक्कर देगी। इस कार में 45 bhp की पावर मिलने का अनुमान है।

Renault Kwid EV में 125 Nm का टॉर्क

सीएनजी के बाद अब इलेक्ट्रिक कार न्यू जेनरेशन को खूब पसंद आ रही हैं। Renault Kwid EV में 125 Nm का टॉर्क मिलेगा। इस कार में 26.8 kWh की Li-ion बैटरी मिलेगी, जो खराब रास्ते में हाई पावन जेनरेट करेगी। अनुमान है कि साल 2024 के अंत में या फिर साल 2025 में यह कार बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी।

Advertisment

इंडिया में सस्ती गाड़ियों में से एक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Renault एक दर्जन से अधिक कारों पर काम कर रही है। इसमें Duster का नया अपडेटेड वर्जन और कई इलेक्ट्रिक वर्जन गाड़ियां हैं। बता दें Renault Kwid का पेट्रोल वर्जन 4.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह इंडिया में सस्ती गाड़ियों में से एक है।

Renault Kwid EV की कीमत कम

ऐसे में लोगों को यह उम्मीद है कि Renault Kwid EV की कीमत भी काफी कम होगी। फिलहाल MG Comet EV शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। इसके अलग-अलग छह वेरिएंट हैं। वहीं, Tata Tiago EV शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

विज्ञापन

Kiger EV भी आएगी 

पेट्रोल Renault में 279 लीटर का बूट स्पेस है और 999 cc पेट्रोल इंजन पर यह कार 67.06 Bhp की पावर देती है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों आप्शन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Renault स्मॉल साइज इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर अधिक फोकस है। साल 2025 तक कंपनी लगभग 9 कार पेश कर सकती है। इसमें Kiger EV भी शामिल है। बता दें जुलाई 2023 में कंपनी ने अपनी कुल 3,607 यूनिट्स की ब्रिक्री की थी।

विज्ञापन

पेट्रोल पर 22.3 kmpl की माइलेज

यहां बता दें कि MG Comet 17.3 kWh बैटरी पैक के साथ लगभग 230 km की ड्राइविंग रेंज देती है। फिलहाल कंपनी ने Renault Kwid EV की कीमत और ड्राइविंग रेंज के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। पेट्रोल Renault KWID 5 सीटर कार है, जिसमें पेट्रोल पर 22.3 kmpl की माइलेज निकलती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ