---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

405 लीटर का बूट स्पेस, 19 kmpl की माइलेज, Renault की इस 5 Seater Car की कीमत 8 लाख से कम

Renault Kiger में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यह कार 98.63 bhp की पावर देती है। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।  

---विज्ञापन---

Renault Kiger suv car: इंडियन कार मार्केट में इन दिनों सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी का क्रेज है। इसी कड़ी में एक बिग साइज कार है Renault Kiger. इसका बेस मॉडल 7.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है, फिलहाल इस कार में सीएनजी इंजन अवेलेबल नहीं है।

कार का टॉप मॉडल 13.98 लाख रुपये एक्स शोरूम  में आता है। NCAP क्रैश टेस्ट में कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। बता दें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लंबी दूरी के सफर पर ड्राइवर को ज्यादा थकान नहीं होती है।

---विज्ञापन---

Renault Kiger

कार में हाई पावर इंजन पावर

Renault Kiger पांच सीटर कार है, जिसमें दमदार 999 cc का इंजन ऑफर किया जा रहा है। इसमें कंपनी 405 लीटर का बूट स्पेस देती है। कार में RXE, RXL, RXT, RXT (O) और RXZ पांच वेरिएंट अवेलेबल हैं। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।

---विज्ञापन---

5 स्पीड गियरबॉक्स और हाई माइलेज

कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 71.01 से लेकर 98.63 bhp तक की पावर आसानी से निकाल लेती है। कंपनी का दावा है कि कार में मैक्सिमम 19 kmpl तक की माइलेज निकलती है। कार के टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील मिलते हैं।

Renault Kiger में मिलते हैं स्मार्ट फीचर्स

  • 8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम।
  • ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है।
  • तीन ड्राइविंग मोड नॉर्मल, इको और स्पोर्ट्स।
  • क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर।
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम।
  • 7 मोनोटोन और 4 डुअल टोन कलर आते हैं।
  • कार में 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Taisor में CNG, XUV 3X0 की कीमत 9 लाख से कम, जानें किसमें मिलती है ज्यादा माइलेज

First published on: May 14, 2024 10:46 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola