भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट अब तेजी से बड़ा हो रहा है। नए-नए मॉडल तेजी से लॉन्च किये जा रहे है। कार कंपनियां इसी सेगमेंट में पर फोकस कर रही हैं। 6 लाख से शरू होने वाले इस सेगमेंट में अब Renault Kiger नए अवतार में एंटी करने जा रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी इस गाड़ी पर तेजी से काम कर रही है। भारत में नई काइगर का सीधा मुकाबला टाटा पंच से माना जा रहा है। आइये जानते हैं क्या खास और नया देखनेको मिलेगा नई Kiger में…
क्या खास होगा नई काइगर में
नई Renault Kiger में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलते वाले हैं। इसके बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में नयापन देखने को मिलेगा। परफॉरमेंस के लिए इसमें दो इंजन का ऑप्शन मिलेगा जिसमें 1.0L नॉर्मल पेट्रोल इंजन और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल होंगे। सके अलावा इसे मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लाया जाएगा। पावर में फर्क देखने को मिलेगा।
Renault Kiger
यह भी पढ़ें: टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली 5 अफोर्डेबल SUV, बढ़ जाएगा ड्राइविंग का मजा
सेफ्टी फीचर्स और संभावित कीमत
नई काइगर में सेफ्टी के लिए कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं। इस गई में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, EPS, स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट हिल होल्ड और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। नई काइगर की संभावित कीमत 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
टाटा पंच से होगा असली मुकाबला
रेनो की नई काइगर का सीधा मुकाबला टाटा पंच से होगा। पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। पंच अपने सेगमेंट की पहली ऐसी SUV है, जिसे क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। छोटी फैमिली के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। इस कार में आपको फ्रंट 2 एयरबैग्स, 15 इंच के टायर्स, इंजन स्टार्ट स्टॉप, 90 डिग्री ओपनिंग डोर्स, सेंट्रल लॉकिंग (Key के साथ, रियर पार्किंग सेंसर, ABS+EBD, फ्रंट पावर विंडो और टिल्ट स्टेयरिंग जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
टाटा पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। लेकिन टाटा पंच की सीटें आरामदायक नहीं है। ड्राईवर और सीट बहुत नीची है जिसकी वजह से कम हाईट के लोगों को इस कार को चलाने में कोई मजा नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें: मई में आ रही है मारुति की पहल्री इलेक्ट्रिक एसयूवी! 7 एयरबैग्स के साथ क्रेटा ev को देगी टक्कर
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
5 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
6 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines