टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली 5 अफोर्डेबल SUV, बढ़ जाएगा ड्राइविंग का मजा

अगर आप भी टर्बो टर्बो पेट्रोल इंजन वाली गाड़ी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको टॉप 3 बेस्ट कॉम्पैक्ट SUVs के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए सही ऑप्शन बन सकती हैं।

best SUV

भारतीय कार बाजार में अब छोटे पेट्रोल इंजन भी ताकतवर हो गये हैं। कार कंपनियां अब छोटे इंजन को टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन कर रही है। 1.0L का टर्बो पेट्रोल इंजन लगभग 1.5L डीजल इंजन जितनी पावर देता है। टर्बो पेट्रोल इंजन वाली कारें ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाती हैं जिन्हें परफॉरमेंस से प्यार है। अगर आप भी एक ऐसी ही गाड़ी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको टॉप 3 बेस्ट कॉम्पैक्ट SUVs के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए सही ऑप्शन बन सकती हैं।

Hyundai Venue

Hyundai Venue

हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू अपने डिजाइन और टर्बो इंजन की वजह से लोकप्रिय है। परफॉरमेंस को बूस्ट करने के लिए इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 118bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड iMT और 7 स्पीड DCT के साथ आता है। टर्बो वेन्यू की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख से शुरू होती है।

खूबियां

  • डिजाइन
  • फीचर्स
  • इंजन

कमियां

  • ज्यादा कीमत
  • खराब रियर सीट
  • कम स्पेस

Kia Sonet

Kia Sonet

किआ सॉनेट एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है लेकिन इसका डिजाइन अच्छा नहीं है। लेकिन फीचर्स और इंजन के दम पर यह एसयूवी ग्राहकों को पसंद आ रही है। इसमें 1.0 लीटर का T-GDi टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 118bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड iMT और 7 स्पीड DCT के साथ आता है। इस कर की कीमत 9.19 लाख से शुरू होती है।

खूबियां

  • फीचर्स
  • इंजन
  • स्पेस

कमियां

  • ज्यादा कीमत
  • खराब रियर सीट
  • खराब डिजाइन
  • इंटीरियर में नयापन नहीं

Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा की सबसे कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO एक दमदार गाड़ी है। इसमें स्पेस और फीचर्स काफी अच्छे मिल जाते हैं। परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.2 लीटर का TSI पेट्रोल इंजन मिला है जो 128bhp की पावर और 230Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। इसकी कीमत 7.99 लाख से शुरू होती है।

खूबियां

  • फीचर्स
  • दमदार इंजन
  • स्पेस
  • दमदार परफॉरमेंस

कमियां

  • रियर डिजाइन में नयापन नहीं

Tata Nexon

Tata Nexon

टाटा की नेक्सों एक दमदार एसयूवी है । इसमें स्पेस और फीचर अच्छे मिल जाते हैं। लेकिन डिजाइन के मामले में यह निराश कर जाती है। इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल लगा है जो 118bhp की पावर और 270 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। इसकी कीमत 8.99 लाख से शुरू होती है।

खूबियां

  • फीचर्स
  • दमदार इंजन
  • स्पेस

कमियां

  • डिजाइन में नयापन नहीं
  • स्मूथ ड्राइव की कमी

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Fronx

अपने स्टाइलिश डिजाइन की वजह से मारुति सुजकी फ्रोंक्स एक अच्छी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें 1.0L का टर्बोबूस्ट  पेट्रोल इंजन लगा है जो 99bhp की पावर और 148Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसकी कीमत 7.52 लाख से शुरू होती है।

खूबियां

  • डिजाइन
  • फीचर्स
  • दमदार इंजन
  • स्पेस

कमियां

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ