भारत के ज्यादा रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, नंबर 3 तो सबसे बजट फ्रेंडली

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। अगर आप ज्यादा रेंज वाले खोज रहे हैं तो यह लिस्ट आपके काम आएगी। यहां जानें टॉप स्कूटर्स का प्राइज, फीचर और रेंज।

सबसे ज्यादा रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Credit: News 25 Graphics

विज्ञापन

Long range electric scooters: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत और प्रदूषण की समस्या को देखते हुए लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेहतर विकल्प मानने लगे हैं। ऐसे में कंपनियां भी लगातार ज्यादा रेंज और एडवांस फीचर्स वाले ई-स्कूटर्स लॉन्च कर रही हैं। आइए जानते हैं भारत के 5 ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में, जो एक बार चार्ज होने पर सबसे लंबी दूरी तय कर सकते हैं।

Ola S1 Pro

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है Ola S1 Pro, जो सबसे ज्यादा 320 किमी की रेंज देता है। इसे 3 kWh, 4 kWh और 5.3 kWh बैटरी पैक में पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट को 0 से 80 परसेंट चार्ज करने में 7 घंटे लगते हैं। स्कूटर की टॉप-स्पीड 141 किमी प्रति घंटा है और इसमें चार पावर मोड Eco, Normal, Sport और Hyper मिलते हैं। इसकी कीमत 1.45 लाख से 1.99 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन

Simple Energy One

भले ही कंपनी ने लंबे समय से अपडेट नहीं दिया है, लेकिन Simple Energy One अपनी दमदार रेंज की वजह से आज भी चर्चा में रहता है। इसका टॉप वेरिएंट 248 किमी तक की रेंज देता है। इसमें 3.7 kWh और 5 kWh बैटरी का ऑप्शन मिलता है। बड़ी बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में 4 घंटे लगते हैं। स्कूटर की टॉप-स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है और कीमत 1.39 लाख से 1.67 लाख रुपये तक है।

Ola S1 X

तीसरे नंबर पर है Ola S1 X, जो तीन बैटरी वेरिएंट्स 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh में उपलब्ध है। इसका Plus वेरिएंट 242 किमी की शानदार रेंज देता है। इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 123 किमी प्रति घंटा है और इसे पूरी तरह चार्ज करने में 7.4 घंटे लगते हैं। Ola S1 X को 99 हजार से 1.35 लाख रुपये के बीच खरीदा जा सकता है। वहीं इसकी ऑन रोड प्राइज 75 हजार तक है।

विज्ञापन

TVS iQube

TVS का iQube भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ई-स्कूटर्स में से एक है। यह चार वेरिएंट्स – 2.2 kWh, 3.1 kWh, 3.5 kWh और 5.3 kWh बैटरी ऑप्शन में मिलता है। इसके 5.3 kWh वेरिएंट की रेंज 212 किमी तक है। इसे 0 से 80% चार्ज करने में 4.18 घंटे का समय लगता है। इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है। इसकी कीमत 1.09 लाख से 1.59 लाख रुपये के बीच है।

विज्ञापन

Vida V2 

Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida का यह स्कूटर तीन वेरिएंट्स Lite, Plus और Pro में आता है। इसमें Pro वेरिएंट सबसे ज्यादा 165 किमी की रेंज देता है। इसकी कीमत 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। स्कूटर में 3.94 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे 0 से 80 परसेंट तक चार्ज करने में करीब 5.5 घंटे लगते हैं। इसकी टॉप-स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है और इसका वजन 125 किलो है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ