19 kmpl की माइलेज, 7.27 लाख कीमत, इस SUV में मिलते हैं न्यू जनरेशन फीचर्स

ये 5 सीटर कार 16 इंच के टायर साइज के साथ आती है। इसमें 8 इंच का बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में डुअल कलर और अलॉय व्हील का ऑप्शन अवेलेबल है।

Renault Kiger

Renault Kiger

विज्ञापन

Renault Kiger 5 Seater Car: बाजार में 5 सीटर सस्ती गाड़ियों की हाई डिमांड है, इस सेगमेंट में मिडिल क्लास वर्ग 8 लाख तक की कार पसंद करता है। लोगों को कम रनिंग कॉस्ट वाली हाई माइलेज कार चाहिए। बाजार में ऐसी ही एक कार है Renault Kiger. कार का बेस मॉडल 7.27 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये कार 19 kmpl की हाई माइलेज देती है।

 

विज्ञापन
Renault Kiger 
Car Specifications
Mileage
18.2 to 19.52 kmpl
Engine 999 cc
Safety
4 Star (Global NCAP)
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Renault Kiger में 16 इंच के टायर साइज

Renault Kiger को NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। ये हाई क्लास कार टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। कार में वायरलेस चार्जर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। ये कार 16 इंच के टायर साइज के साथ आती है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहा है। बता दें बीते दिनों कार का ब्लैक थीम वेरिएंट पेश किया गया है।

 

विज्ञापन

Renault Kiger में आते हैं ये फीचर्स

  • हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, ये कार 180 km/h. की टॉप स्पीड जनरेट करती है।
  • कार में ऑटो एसी, रियर सीट पर एसी वेंट और वायरलेस चार्जर दिया गया है।
  • कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
  • यह 5 सीटर कार है, जिसमें पावर विंडो और 1.0 लीटर का धाकड़ पेट्रोल इंजन मिलता है।
  • ये कार हाई माइलेज के लिए 98.63 bhp की पावर देती है।
  • कार में 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं।
  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।
  • इसमें अलाॅय व्हील और 11 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।

 

Tata Nexon Car Specifications
Price
8.14 Lakh onwards
Mileage
17.01 to 24.08 kmpl
Engine
1199 cc & 1497 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type
Petrol, Diesel & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

विज्ञापन

Renault Kiger को टक्कर देती है Tata Nexon 

Renault Kiger बाजार में Tata Nexon से कम्पीट करता है। टाटा की कार की बात करें तो ये कार हाई माइलेज के लिए 1.2-लीटर के इंजन में आती है। इसमें इलेक्ट्रिक इंजन का भी ऑप्शन है और कंपनी जल्द इसका सीएनजी इंजन पावरट्रेन लॉन्च करने वाली है। कार का बेस मॉडल 7.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिल रहा है। इस कार में एलईडी हेडलाइट और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट आता है। कार में ऑटो एसी और रियर सीट पर पावर विंडो दिए गए हैं।

कार में 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील

Tata Nexon को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। ये कार 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ आती है। कार में10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एलईडी हेडलाइट मिलती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक टांसमिशन आते हैं। ये कार 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ