---विज्ञापन---

ऑटो

ये है SUV सेगमेंट में सस्ता ऑप्शन, 6 लाख से कम कीमत और 20 kmpl की माइलेज

Renault Kiger में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यह कार 150 km/h की टॉप स्पीड देती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार में 405 लीटर का बूट स्पेस है, इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले आता है।

Cheapest suv cars in India: मिडिल क्लास वर्ग इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहा है। यह कारें दिखने में हैचबैक से थोड़ी बोल्ड लुक और बड़े टायरों के साथ आती हैं। बाजार में एक सस्ती एसयूवी कार है Renault Kiger, यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस न्यू जनरेशन कार में कंपनी हाई पावर 999 cc का इंजन ऑफर कर रही है।

---विज्ञापन---

कार में 7 मोनोटोन और 4 डुअल टोन कलर ऑप्शन

Renault की इस बिग साइज कार में 7 मोनोटोन और 4 डुअल टोन कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह मल्टी पर्पज कार है, जिसकी लंबाई 3731 mm की है। कार की चौड़ाई 1579 mm की है और हाइट 1474 mm है। Renault अपनी इस स्मार्ट कार में 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस देता है। यह पांच सीटर कार है, जिसे NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

---विज्ञापन---

कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और दो ट्रांसमिशन

Renault Kiger में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यह हाई स्पीड कार है, जो सड़क पर 150 km/h की टॉप स्पीड देती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार में 405 लीटर का बूट स्पेस है, जिसमें ज्यादा सामान लेकर सफर कर सकते हैं। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास लुक देता है।

कार में 20 kmpl तक की माइलेज और टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम

Renault Kiger में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह कार 98.63 bhp की मैक्सिमम पावर देती है। कार में तीन ड्राइविंग मोड नॉर्मल, इको और स्पोर्ट्स आते हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार 20 kmpl तक की माइलेज देती है। इस कार में 16 इंच के टायर साइज मिलते हैं, जो इसे हाई एंड लुक देते हैं। कार में क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह कार 8-इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम के साथ आती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 28 की माइलेज, 7 लाख से कम कीमत, यह है Tata की हाईटेक कार

First published on: May 27, 2024 04:38 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola