Renault Duster Vs Maruti Ertiga: एसयूवी गाड़ियां मार्केट का नया क्रेज हैं, इस सेगमेंट में लगभग सभी कार निर्माता कंपनियों की कारें मिलती हैं। इसी कड़ी में कार लवर्स Renault की नई Duster का इंतजार कर रहे हैं, फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, बताया जा रहा है कि यह कार दिसंबर 2024 तक या अगले साल के शुरू में लॉन्च कर दी जाएगी।
नई Duster में स्टाइलिश लाइट
नई Duster 7 सीटर कार है, फिलहाल इस सेगमेंट में बाजार में सस्ती कार आती है Maruti Ertiga. मारुति की कार में सीएनजी ऑप्शन भी मिलता है, डस्टर का केवल पेट्रोल और डीजल इंजन अवेलेबल होगा। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में Renault की यह धाकड़ एसयूवी Dacia Duster के नाम से बेची जाती है। इसमें डिजाइनर लाइट दी गई हैं, और सभी एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
Renault Next Gen Duster
Duster में ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन
नई डस्टर में 1.0-लीटर और 1.3 लीटर दो इंजन ऑप्शन ऑफर किए जा सकते हैं। वहीं, मारुति की कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिल रहा है, यह कार 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। Duster में ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलेंगे। Maruti Ertiga में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और टेललाइट दी गई है, इस कार में रियर सीट पर एसी वेंट और चाइल्ड एंकरेज मिलती है।
Duster में मिलेंगे यह फीचर्स
- 10.1-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले
- 360 डिग्री कैमरा और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल
- Y-shaped LED टेललाइट
- थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील
Maruti Ertiga की कीमत कम
- बेस मॉडल 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
- हाई पावर के लिए 4 सिलेंडर इंजन
- हिल होल्ड असिस्ट और छह एयरबैग
- बड़ी फ्रंट ग्रिल और रियर पार्किंग सेंसर
- टॉप मॉडल में अलॉय व्हील और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
ये भी पढ़ें: हाइब्रिड गाड़ियां करती हैं रनिंग कॉस्ट कम, कैसे करती हैं काम और CNG से कैसे अलग?
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
8 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines