Renault Duster 7 Seater Launch Update: भारत में Renault एक बेहद सफल कॉम्पैक्ट एसयूवी रही है। कुछ पहले इसे बाजार से हटा दिया दिया गया था। लेकिन अब कंपनी इसे एकदम नए अवतार में लांच करने की तैयारी कर रही है। डस्टर सबसे पहले 4 जुलाई 2012 में पहली बार 5 सीटर डस्टर को भारत में लॉन्च किया था।
लेकिन बदलते समय के साथ डस्टर अपने आप को अपग्रेड नहीं कर पाई और गिरती सेल के कारण कंपनी को इसे बंद करना पड़ा। लेकिन अब डस्टर नये अतार में लॉन्च होने जा रही है। यानी कंपनी इस बार पूरी फैमिली क्लास को टारगेट करेगी। आइये जानते हैं कब तक आ रही है नई डस्टर और क्या कुछ होगा इसमें खास…
7 सीटर डस्टर
इस समय बाजार में 7 सीटर Maruti Ertiga सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है। जबकि Renault Triber भी एक सस्ती 7 सीटर मॉडल है लेकिन इसकी बिक्री बहुत अच्छी नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी Triber की जगह अब Duster को बाजार में उतार सकती है। दरअसल कंपनी ऐसा इसलिए कर सकती है क्योंकि डस्टर नाम बेहद पॉपुलर है।
डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुतबिक Renault नई डस्टर पर तेजी से काम कर रही है। नए मॉडल को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। नई डस्टर के डिजाइन में बड़े बदलाव इस बार देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में नई ग्रिल से लेकर नया बोनट और बंपर भी देखने को मिलेगा साथ ही नई LED हेडलाइट्स भी देखने को मिलेंगे। साइड प्रोफाइल और रियर लुक में नया डिजाइन मिलेगा।
इंटीरियर अब होगा प्रीमियम
नई डस्टर के इंटीरियर को अब ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश रहेगी। नए मॉडल में टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा जोकि कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगा। इसके अलावा इसमें पहले से ज्यादा आरामदायक सीटें भी मिल सकती है। इंजन और पावर के लिए इसे 1.2L और 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। भारत में नई डस्टर की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga से होगा।
यह भी पढ़ें: 199 रुपये में आपकी नॉर्मल कार बन जायेगी प्रीमियम, ये एक्सेसरीज आएंगी काम
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
15 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
17 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
18 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
20 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines