Renault Duster: 12 साल पहले आई इस एसयूवी ने हिला दिया था कार बाजार, अब फिर से कर रही है वापसी

Renault अपनी नई डस्टर पर काम कर रही है। नए मॉडल को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इस बार नई डस्टर में कई नए बदलाव आपको देखने को मिलने वाले हैं।

Duster

New Renault Duster: बहुत कम ऐसी गाड़ियां आती हैं जो लॉन्च होते ही छा जाती हैं और लम्बे समय तक टिकी रहती हैं। ऐसी ही एक एसयूवी 12 साल पहले भारत में लॉन्च हुई थी जिसने कार बाजार को हिला कर रख दिया था । उस समय जो भी एसयूवी चमक रही थी उनकी चमक भी फीकी पड़ गई थी। जी हां हम बात कर रहे हैं Renault Duster के बारे में।

अपने शानदार बोल्ड लुक और दमदार इंजन के दम पर इसने लाखों भारतीय ग्राहकों को अपना ऐसा दीवाना बनाया कि अगले कुछ सालों तक लोगों को किसी अन्य एसयूवी के बारे में सोचते नहीं थे। 4 जुलाई 2012 में पहली बार डस्टर को भारत में लॉन्च किया था। लेकिन फिर समय बदला और डस्टर अपने आप को अपग्रेड न कर पाने के चक्कर में पीछे रहे गई और धीरे-धीरे इसकी चमक फीकी पड़ने उर कंपनी को इसे बंद करना पड़ा।

डस्टर को मिलेगा नया अवतार

रिपोर्ट्स के मुतबिक Renault अपनी नई डस्टर पर काम कर रही है। नए मॉडल को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इस बार नई डस्टर में कई नए बदलाव आपको देखने को मिलने वाले हैं। इसके फ्रंट में से लेकर साइड प्रोफाइल और रियर लुक में नया डिजाइन मिलेगा। इसे कुछ नए कलर्स के साथ भी पेश किये जाने की उम्मीद है।

पूरी तरह से बदल जाएगा इंटीरियर

नई डस्टर के इंटीरियर को भी नया स्टाइल मिलेगा। नए मॉडल में टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा जोकि कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगा। इसके अलावा इसमें पहले से ज्यादा आरामदायक सीटें भी मिल सकती है। इंजन और पावर के लिए इसे 1.2L और 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। भारत में नई डस्टर की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ