New Renault Duster To Launch In 2026: रेनॉ (Renault) ने ऐलान किया है कि नई जनरेशन रेनॉ डस्टर (New Renault Duster) भारत में 26 जनवरी 2026 को पेश की जाएगी. लंबे इंतजार और चर्चाओं के बाद कंपनी ने आखिरकार अपने सबसे चर्चित मॉडल की वापसी की पुष्टि कर दी है. कंपनी इसे अपने इंटरनेशनल गेम प्लान 2027 के तहत लॉन्च करने जा रही है, जिसमें आगे चलकर 7-सीटर SUV और एक छोटी इलेक्ट्रिक कार भी शामिल होगी.
डस्टर का इतिहास
पहली बार साल 2012 में जब रेनॉ डस्टर लॉन्च हुई थी, तो उसने भारत के मिडसाइज SUV सेगमेंट में तहलका मचा दिया था. मजबूत लुक्स, दमदार परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के साथ यह SUV लाखों भारतीयों की पसंद बन गई थी. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में डस्टर ने करीब 18 लाख ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया.
भारत में फिर से बढ़ी मिडसाइज SUV की रेस
आज के समय में भारत का मिडसाइज SUV सेगमेंट बेहद प्रतिस्पर्धी है, जिसमें Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Mahindra Scorpio-N, Tata Curvv, Kia Seltos और Honda Elevate जैसी गाड़ियां मौजूद हैं. ऐसे में रेनॉ डस्टर की वापसी इस मुकाबले को और रोमांचक बना सकती है. यह सेगमेंट भारत के कुल पैसेंजर व्हीकल सेल्स का लगभग 25% हिस्सा रखता है.
कंपनी का बयान
रेनॉ ग्रुप इंडिया के सीईओ स्टेफन डेब्लेस (Stephane Deblaise) ने कहा, रेनॉ डस्टर सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि एक प्रतीक है रोमांच, भरोसे और इनोवेशन का. इसका वापसी करना हमारे भारतीय बाजार के प्रति समर्पण को दिखाता है. नई डस्टर अपने क्लासिक हेरिटेज के साथ आधुनिक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन परफॉर्मेंस लेकर आएगी.
नई डस्टर का डिजाइन और फीचर्स
नई जनरेशन रेनॉ डस्टर को कंपनी भारत में पूरी तरह लोकलाइज्ड CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाएगी, जो रेनॉ की यूरोपियन गाड़ियों में भी इस्तेमाल होता है. इसका प्रोडक्शन चेन्नई के पास ओरगदम प्लांट में होगा. SUV के इंटीरियर में ड्राइवर-केंद्रित डिजाइन होगा जिसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा.
इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, टाइप-सी पोर्ट्स, 360-डिग्री कैमरा, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और Y-शेप डिजाइन वाले एयर वेंट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं.
सेफ्टी और परफॉर्मेंस
सुरक्षा के लिहाज से नई रेनॉ डस्टर में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए जा सकते हैं.
इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन
हालांकि कंपनी ने फिलहाल इंजन डिटेल्स साझा नहीं की हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेंगे, एक मैनुअल और एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ. इसके अलावा, एक हाइब्रिड वेरिएंट भी फ्यूचर में लॉन्च किया जा सकता है, जो बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस देगा.
नई डस्टर से उम्मीदें बड़ी
रेनॉ डस्टर की वापसी भारतीय ऑटो मार्केट के लिए एक बड़ी खबर है. इस SUV ने पहले भी अपनी दमदार उपस्थिति से बाजार में अलग पहचान बनाई थी, और अब नई तकनीक, बेहतर सुरक्षा और मॉडर्न डिजाइन के साथ इसका नया रूप ग्राहकों को फिर से आकर्षित कर सकता है.
ये भी पढ़ें- Kia Carens CNG Launch: अब Carens और भी किफायती अवतार में, मिलेगा 1.5L इंजन और 6 एयरबैग सेफ्टी
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
21 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
22 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
23 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines