2 नई गाड़ियों से मार्केट में 'धूम' मचाने को तैयार Renault, हाईब्रिड इंजन और 12 इंच की स्क्रीन 

Renault की नई कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

Renault Grand Koleos SUV

Renault Grand Koleos SUV

Renault Upcoming Cars details in hindi: रेनो इंडियन बाजार में किफायती कीमत पर हाई क्लास कार देने के लिए जाना जाता है। अब कंपनी अपनी दो नई गाड़ियां लाने पर काम कर रहा है। यह कार है इलेक्ट्रिक Renault Alpine A290 और हाइब्रिड Renault Grand Koleos. दोनों गाड़ियों को यंगस्टर्स के हिसाब से ट्रेंडी लुक और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की साल 2030 तक इंडिया समेत ग्लोबल मार्केट में कुल सात इलेक्ट्रिक और अन्य गाड़ियां लॉन्च करने की योजना है, इस लिहाज से Renault Alpine A290 इंडिया में उसकी पहली ईवी कार हो सकती है।

 

Renault Alpine A290 में 52 kWh का बैटरी पैक

ये नेक्स्ट जनरेटशन कार है, जिसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने अपनी इस कार से पर्दा उठाया है। अनुमान है कि 2025 के मध्य तक  भारत में लॉन्च कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 52 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो करीब 400 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, बताया जा रहा है कि यह शुरुआती कीमत 35 लाख रुपये तक एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। रेनो अपनी इस कार में 10.1 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट देगा, जो इसके इंटीरियर के लुक्स को एन्हास करता है।

 

Renault Alpine A290 में मिलेंगे ये फीचर्स

  • ये पांच सीटर कार होगी, जो 215bhp की पावर जनरेट करेगी।
  • फ्रंट में चार्जिंग पॉइंट मिलेगा, कार फास्ट चार्जिंग को सर्पोट करेगी।
  • अलॉय व्हील और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा।
  • हाई स्पीड कार होगी, जो महज 6 सेकंड में 0 से 60kmph की स्पीड पकड़ लेगी।
  • कार में 19 इंच के टायर साइज मिलेंगे, जो इसे हाई एंटी लुक देगा।
  • सीट बेल्ट रिमांइडर और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दिया गया है।

 

Renault Grand Koleos में 12.3 इंच की स्क्रीन मिलेगी

कंपनी ने हाल ही में अपनी इस धाकड़ एसयूवी कार से पर्दा उठाया है। इसमें 1.5 लीटर का हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो इसे खराब रास्तों पर एडिशन पावर जनरेट करने में मदद करेगा और ईंधन की खपत कम करेगा। बता दें हाइब्रिड इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी जोड़ी जाती है। यह हाई क्लास कार होगी, जिसमें रियर सीटपर 12.3 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। रेनो की इस कार में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। यह कार हाई पिकअप के लिए 245 hp की पावर जनरेट करेगी। कार की लंबाई 4780mm होगी, इस एसयूवी में जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा, जिससे इसे कम जगह से निकालना आसान होता है। बता दें कार के अगले बंपर से पिछले बंपर तक के बीच की दूरी को व्हीलबेस कहते हैं। फिलहाल कंपनी ने इस कार के इंडिया में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि 2025 के मध्य तक इसे भारत में पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 35 लाख रुपये एक्स शोरूम तक रखी जा सकती है।

Renault Grand Koleos SUV में मिलेंगे ये फीचर्स

  • अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलेंगे।
  • हाईएंड लुक और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम।
  • रियर सीट पर चाइल्ड एंकर और छह एयरबैग।
  • कार में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और एलईडी हेडलाइट।
  • इसमें ऑटो एसी, रियर सीट पर पावर विंडो मिलेंगी।

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ