17 Km, ऊपर से गिर रहा था पानी, Dam से कैसे सरपट निकल गई ये SUV? देखें वीडियो

Range Rover Sport में 11 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं, ये कार 11.3 kmpl की माइलेज देती है। कार में 13.7 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलती है, यह कार डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है।

RANGE ROVER

RANGE ROVER

Range Rover Sport climbs karahnjukar iceland dam: कार निर्माता कंपनी अपनी गाड़ियों की स्पीड जांच और मजबूती साबित करने के लिए क्या नहीं करती हैं? इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें धाकड़ Range Rover Sport कार एक डैम में से आसानी से निकलती दिखाई पड़ रही है। जबकि 17 किलोमीटर के जिस ट्रैक पर यह कार दौड़ी वहां ऊपर से 750 टन प्रति मिनट की गति से पानी गिर रहा था। फिसलन भरे रास्ते में ये पानी 90 मीटर की गहराई में जा रहा था। लेकिन बावजूद इसके कार पत्थरीले और खराब रास्तों से होकर आसानी से निकल हाती है। बताया जा रहा है कि उत्तर पूर्वी बेसिन पर स्थित इस डैम का नाम है karahnjukar iceland. आइए आपको Range Rover Sport के बारे में डिटेल में बताते हैं।

विज्ञापन

range rover sport 2022 interior

विज्ञापन

Range Rover Sport है गाड़ियों की बादशाह, पलक झपकते ही पकड़ती है स्पीड

यह हाई क्लास कार है, जो शुरुआती कीमत 2.09 करोड़ रुपये ऑन रोड पर आती है। कार का टॉप मॉडल 3.45 करोड़ रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कार में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो इसे खराब रास्तों पर चलने के लिए हाई पावर देता है। कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो राइडर को आरामदायक और स्मूथ बनाता है।

विज्ञापन

माइल्ड-हाइब्रिड कार में 290 Kmph की टॉप स्पीड

Range Rover Sport हाई स्पीड कार है, जिसमें 290 Kmph की टॉप स्पीड निकलती है। कंपनी का दावा है कि यह कार महज 3.6 सेकंड में 0 से 100 kmph तक स्पीड पकड़ लेती है। इस कार में 23-इंच के कार्बन फाइबर व्हील्स का ऑप्शन दिया गया है। इस कार का धाकड़ इंजन 626 hp का पावर और 800 Nm का टॉर्क देता है, जिससे यह पानी, रेत और कच्चे रास्तों पर आराम से निकल जाती है। यह कार माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक पर तैयार की गई है, जिसमें चलते हुए एडिशन पावर के लिए मोटर और बैटरी लगी हुई है।

Range Rover Sport SV price, Range Rover Sport SV mileage, auto news, suv cars

विज्ञापन

विज्ञापन

कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और दमदार ग्राउंड क्लीयरेंस

यह दमदार कार ऑफ रोडिंग, पहाड़ के रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया। ये सिस्टम सेंसर से चलता है और हादसों से बचाने के लिए अलर्ट जारी करता है। इस एसयूवी का वजन 2560 किलोग्राम है, जो सड़क पर जबरदस्त ट्रैक्शन देती है। कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार जबरदस्त 200 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस और स्मार्ट व्हीलबेस के साथ आती है। बता दें ग्राउंड क्लीयरेंस कार के फ्लेटफॉर्म और जमीन के बीच की दूरी को कहते हैं। वहीं, व्हीलबेस कार के आगे बंपर से पीछे तक की दूरी को कहते हैं। Range Rover Sport बाजार में Porsche Cayenne, Maserati Levante और Audi Q8 से मुकाबला करती है।

 

विज्ञापन

Range Rover Sport में आते हैं ये फीचर्स भी…

  • 29-स्पीकर और अलॉय व्हील
  • 11 कलरऑप्शन और NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग
  • 6 एयरबैग और 8 वेरिएंट
  • 11.3 kmpl की माइलेज
  • 13.7 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन
  • ऑल व्हील ड्राइव, चारों पहियों को पावर मिलती है
  • 22 इंच के कलर अलॉय व्हील
  • 13 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ