Pure EV etryst 350: ‘मेक इन इंडिया’ पहल से प्रभावित होकर, आखिरकार Pure EV ने अपनी etryst 350 इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। प्योर ईवी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने ग्राहकों के लिए अपनी इस शानदार फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया है।

इसे कंपनी ने हैदराबाद के प्रॉडक्शन प्लांट में पूरी तरह से डिजाइन और विकसित किया है। इस कंपनी का लक्ष्य आने वाली पीढ़ी को आकर्षित करना है, तो चलिए जानते है इस बाइक के फीचर्स के बारे में-

Pure EV etryst 350: Speed and Range

आपको बता दें कि प्योर ईवी का कहना है कि eTryst 350 एक ‘कंप्लीट ई-बाइक’ है और यह एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। यह बाइक 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड को प्राप्त करने में सक्षम है। इसकी रेंज की बात की जाए तो ये एक बार चार्ज होने पर 140 किमी की दूरी को तय करने में सक्षम है। यह बाइक 3.5 kWh बैटरी के साथ बाजार में उपलब्ध है और सबसे बड़ी बात कि इसे भारत में बनाया गया है।

Pure EV etryst 350 की कीमत

Pure Etryst 350 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत की बात करें तो ये 1,54,999 रुपये (एक्स-शोरूम) पर उपलब्ध है। PureEV का दावा है कि बाइक कंपनी के 100 डीलरशिप पर इसको उपलब्ध कराई जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ