201 km की रेंज, स्टाइलिश लुक, PURE EV स्कूटर में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
PURE EV Epluto 7G Max में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसमें आरामदायक सस्पेंशन मिलता है। स्कूटर में अलॉय व्हील दिए गए हैं।
Edited By Amit Kasana

PURE EV Epluto 7G Max
Edited By Amit Kasana

PURE EV Epluto 7G Max
PURE EV Epluto 7G Max: इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की हाई डिमांड है। बाजार में एक से बढ़कर एक ईवी स्कूटर है। इसी कड़ी में एक धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर है, यह स्कूटर सड़क पर 60 km/hr. की टॉप स्पीड देता है। इसमें आरामदायक सीट साइज दिया गया है। हम बात कर रहे हैं PURE EV के Epluto 7G Max स्कूटर की।
यह न्यू जेनरेशन स्कूटर 1.15 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। फिलहाल इसमें एक वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 201 km तक चलता है। इसमें 2200 की मोटर पावर मिलती है। स्कूटर में पैसेंजर सेफ्टी के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें गोली लाइट दी गई है, जो इसके लुक्स को बढ़ाती है। इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देने का प्रयास किया गया है। यह हाई एंड स्कूटर है।

PURE EV Epluto 7G Max
PURE EV Epluto 7G Max में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसमें आरामदायक सस्पेंशन मिलता है। स्कूटर में अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें 254 mm का फ्रंट और 254 mm का रियर टायर साइज मिलता है। स्कूटर में स्टैंड, टर्न इंडिकेटर और स्पीडोमीटर दिया गया है। इस स्कूटर में 760 mm की सीट हाइट मिलत है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं।

PURE EV Epluto 7G Max
बाजार में इसका मुकाबला Benling Kriti से होता है। यह शुरुआती कीमत 64151 हजार रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है। Benling Kriti में एक वेरिएंट आता है। Benling एक बार फ़ुल चार्ज होने के बाद 60 km तक चलता है। इममें 1.34 किलो वॉट की बैटरी क्षमता मिलती है। यह स्कूटर कुल 66 kg का है। यह स्कूटर सड़क पर 25 km/hr की टॉप स्पीड देता है। इसमें 250 मोटर पावर मिलती है। यह न्यू जनरेशन स्कूटर है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.