---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

171 km की रेंज देने वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, अगले माह आएगा नया ईवी स्कूटर 

Pure ecoDryft 350 में 3.5 kWh तक की लिथियम ऑयन बैटरी मिलेगी। इसमें 4 hp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह बाइक 75 kmph तक की टॉप स्पीड देगी।

---विज्ञापन---

Pure EV ecoDryft 350 : इंडियन टू व्हीलर बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की संख्या बढ़ रही है। इसी कड़ी में Pure EV की नई ईवी मोटरसाइकिल ecoDryft 350 लॉन्च हुई है। इसमें आरामदायक सफर के लिए सिंगल सीट दी गई है। इसके अलावा Gogoro दिसंबर में नया ईवी स्कूटर Crossover लॉन्च होगा। इस खबर में इन दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=P6KI-TvNWXM

---विज्ञापन---

Pure EV ecoDryft 350

यह ईवी मोटरसाइकिल है, जो बाजार में 1.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 171 km तक चलेगी। Pure ecoDryft 350 में 3.5 kWh तक की लिथियम ऑयन बैटरी मिलेगी। इसमें 4 hp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह न्यू जनरेशन की बाइक 75 kmph तक की टॉप स्पीड देगी। इस बाइक में 40 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें तीन अलग-अलग मोड दिए गए हैं। इस बाइक में रिवर्स मोड, कोस्टिंग रीजेन, हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। बाइक में अलॉय व्हील दिए गए हैं। यह बाइक सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक के साथ लॉन्च की गई है। यह हाई स्पीड न्यू जनरेशन ईवी बाइक है।

Gogoro Crossover

दिसंबर 2023 में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Gogoro का Crossover लॉन्च होगा। Maharashtra में इस स्कूटर का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह e-scooter सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा। इस स्कूटर में 1400 mm का व्हीलबेस है, जिससे संकरी जगहों से इस स्कूटर को निकालना आसान होगा। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 142 mm का दिया गया है, जिससे यह स्कूटर खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देगा।

---विज्ञापन---

स्कूटर में अट्रैक्टिव 12-इंच के व्हील

Gogoro Crossover में LED हेडलाइट मिलेंगी। गड्ढों में आरामदायक सफर के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में ट्वीन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलेंगे। इस स्कूटर में अट्रैक्टिव 12-इंच के व्हील मिलेंगे। बैटरी के साथ इस स्कूटर का कुल वजन 126 kg का होगा जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इसमें 1.6 kWh की पावर मिलेगी। यह करीब 65 kmph तक की टॉप स्पीड देगा। स्कूटर 26.6 Nm तक का टॉर्क जनरेट करेगा। यह हाई स्पीड स्कूटर अट्रैक्टिव फ्रंट लुक के साथ आएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2023 07:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola